फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chhaya Kadam shares experience of her debut at Cannes Film Festival last year says my confidence boasted

Chhaya Kadam: 'मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ा', छाया कदम ने साझा किया बीते वर्ष कान फेस्टिवल में डेब्यू का अनुभव

Mon, 19 May 2025 09:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 19 May 2025 09:08 PM IST
सार

Cannes Film Festival: फिल्म 'लापता लेडीज' फेम अभिनेत्री छाया कदम ने बीते वर्ष कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया। हाल ही में उन्होंने अपना अनुभव शेयर किया है।

विज्ञापन
Chhaya Kadam shares experience of her debut at Cannes Film Festival last year says my confidence boasted
छाया कदम - फोटो : इंस्टाग्राम-@chhaya.kadam.75

विस्तार

78वां कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। 13 मई से शुरू हुआ यह प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल 24 मई तक चलेगा। बीते वर्ष यानी 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में 'लापता लेडीज' फेम अभिनेत्री छाया कदम ने डेब्यू किया था। हाल ही में छाया कदम ने कान में डेब्यू का अनुभव शेयर किया और कहा कि इससे उनका आत्मविश्वास काफी ज्यादा बढ़ा। और क्या कहा? जानिए

विज्ञापन

इस साल भी पहुंची हैं कान फिल्म फेस्टिवल
छाया कदम के मुताबिक कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू ने उन्हें हील्स और वेस्टर्न ड्रेस पहनने के डर से उबरने में मदद की। इस साल छाया कदम ने दूसरी बार कान फिल्म महोत्सव में शिरकत की है। अभिनेत्री ने याद किया कि पिछले साल उनकी पहली फिल्म ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में किस तरह उनका आत्मविश्वास बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निकल गया हाई हील पहनने का डर
इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में कई भारतीय कलाकार शामिल हुए हैं। इनमें छाया कदम का नाम भी शामिल है। वे अपनी मराठी भाषा की फिल्म 'स्नो फ्लावर' के साथ कान 2025 के लिए रवाना हुई हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि पिछले साल फेस्टिवल में उन्होंने पहली बार शिरकत की। उन्होंने इस फेस्टिवल में जाकर हाई हील और वेस्टर्न ड्रेस आदि पहनने के डर पर काबू पाया।

Shalini Passi: Cannes के रेड कार्पेट से पहले शालिनी पासी का लुक वायरल, फैंस बोले- ‘हमारी जलपरी’

विज्ञापन

बोलीं- 'मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया'
बीते साल छाया ने 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' की टीम के साथ 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया। हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि कैसे इस फेस्टिवल में आने के बाद उन्हें आत्मविश्वास मिला। उन्होंने कहा, 'कान फिल्म फेस्टिवल ने मेरा बहुत कॉन्फिडेंस बढ़ा दिया है'। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ फिल्मों ही नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ में भी काफी मदद मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed