फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shalini Passi Cannes Red Carpet Look Went Viral

Shalini Passi: Cannes के रेड कार्पेट से पहले शालिनी पासी का लुक वायरल, फैंस बोले- ‘हमारी जलपरी’

Mon, 19 May 2025 08:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 19 May 2025 08:46 PM IST
सार

सोमवार को बॉलीवुड से जुड़ी कई एक्ट्रेसेस कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आईं। साथ ही सोशलाइट शालिनी पासी ने भी इस इवेंट में शिरकत की है। रेड कार्पेट पर वॉक करने से पहले शालिनी पासी ने अपना लुक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है। 
 

विज्ञापन
Shalini Passi Cannes Red Carpet Look Went Viral
शालिनी पासी - फोटो : इंस्टाग्राम@shalini.passi

विस्तार

इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल चर्चा में है, इस फिल्म फेस्टिवल में कई सेलिब्रिटीज शामिल हो रहे हैं। ‘फेबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' रियालिटी शो से चर्चा में आईं दिल्ली की सोशलाइट शालिनी पासी भी कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आएंगी। हाल ही में शालिनी ने अपना लुक फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे फैंस ने भी काफी सराहा है। 

विज्ञापन


लुक के साथ लिखा एक खास मैसेज
शालिनी पासी ने कान के रेड कार्पेट का अपना लुक फैंस के साथ शेयर किया है। साथ ही एक खास मैसेज भी लिखा है। वह लिखती हैं, ‘इस ड्रेस में भारत की विरासत लिपटी हुई है। इस ड्रेस में हिमालय से कन्याकुमारी तक हर धागा एक कहानी कहता है। यह सिर्फ एक ड्रेस नहीं है, यह एक कैनवास है, जिसमें आर्ट, फैशन और भारत के लिए मेरे प्यार मिला हुआ है। इंटरनेशनल मंच पर अपनी विरासत को दिखाने के लिए मैं बहुत ग्रेटफुल हूं।’ इस ड्रेस को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इस ड्रेस पर एक डायमंड नेकलेस भी शालिनी ने पहना जो काफी खूबसूरत लग रहा है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shalini Passi (@shalini.passi)


 

 

Shalini Passi Cannes Red Carpet Look Went Viral
शालिनी पासी - फोटो : इंस्टाग्राम@shalini.passi

यूजर्स ने दिए रिएक्शन
शालिनी पासी की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। जब शालिनी ने अपना लुक फैंस के साथ साझा किया तो उस पर खूब रिएक्शन भी आए। एक यूजर ने लिखा, ‘हमारी जलपरी हैं आप।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं।’ ऐसे ही कई कमेंट्स सोशल मीडिया यूजर ने शालिनी पासी के लुक को लेकर किए हैं।  

ये खबर भी पढ़ें: Seema Sajdeh: शालिनी पासी की पॉपुलैरिटी से जलीं सीमा सजदेह? दिया 'अजीब औरत' और 'चालबाज' का टैग, छिड़ी जंग 

ये कलाकार भी कान में आए नजर 
आज साेमवार को शालिनी पासी के अलावा कई और सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें कान इवेंट से साझा की हैं। इसमें मौनी रॉय, करण जौहर और जैकलीन फर्नांडिस शामिल हैं। जल्द ही जाहन्वी कपूर, ऐश्वर्या राय और शर्मीला टैगोर भी इस इवेंट में नजर आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed