फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chandan Roy Sanyal Plays Iconic Shri Ramkrishna In Director Ram Kamal Mukherjee Film Binodiini

Chandan Roy Sanyal: ‘बिनोदिनी’ में चंदन रॉय सान्याल निभाएंगे रामकृष्ण की भूमिका, पोस्टर लुक हुआ रिलीज

Wed, 01 Jan 2025 08:01 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 01 Jan 2025 08:01 PM IST
सार

हाल ही में कोलकाता के हेरिटेज बिनोदिनी थिएटर में श्री रामकृष्ण परमहंस के एक पोस्टर का अनावरण किया गया। यह पोस्टर फिल्म ‘बिनोदिनी’ से जुड़ा है। इस फिल्म में रामकृष्ण परमहंस का किरदार चंदन रॉय सान्याल निभाएंगे। 

विज्ञापन
Chandan Roy Sanyal Plays Iconic Shri Ramkrishna In Director Ram Kamal Mukherjee Film Binodiini
श्री रामकृष्ण परमहंस की भूमिका में एक्टर चंदन रॉय सान्याल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर राम कमल मुखर्जी डायरेक्टेड फिल्म ‘बिनोदिनी’ का पहला पोस्टर बिनोदिनी थिएटर में एक्टर्स,  क्रू मेंबर्स की मौजूदगी में रिलीज हुआ। पोस्टर में एक्टर चंदन रॉय सान्याल, श्री रामकृष्ण परमहंस के रूप में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को प्रमोद फिल्म्स, देव एंटरटेनमेंट वेंचर्स मिलकर बना रहे हैं।  

विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी 
फिल्म ‘बिनोदिनी’ नॉर्थ कोलकाता के रेड लाइट डिस्ट्रिक्ट की एक लड़की की इंस्पेरिशन स्टोरी है। वह एक थिएटर आर्टिस्ट बनने का सपना देखती है। तमाम दिक्कतों के बावजूद, उसने बिनोदिनी के तौर पर  पहचान पा ली। बाद में यही नाम बंगाली थिएटर में सबसे बड़ा नाम बना। लेकिन इस लड़की की अतीत की छाया, उसकी सफलता को कम करने की कोशिश करती रहती थी। 

कमल मुखर्जी का उम्दा निर्देशन 
फिल्म ‘बिनोदिनी’ में निर्देशक राम कमल मुखर्जी ने बिनोदिनी की कहानी को जीवंत कर दिया है। यह फिल्म 19वीं सदी के बंगाल की थिएटर संस्कृति के जरिए काफी कुछ कहती है। देव एंटरटेनमेंट वेंचर्स ने कहानी कहने का जिम्मा उठाया। थिएटर की दिग्गज बिनोदिनी दासी के जीवन पर फिल्म बनाना एक बड़ा काम है। देव एंटरटेनमेंट वेंचर्स के देव कहते हैं, ‘ इतनी बढ़िया टीम के साथ काम करना काफी अच्छा अनुभव था। हमने दिल से फिल्म बनाई है और अब इस महीने के आखिर में इसकी रिलीज का इंतजार है।’ 

महिलाओं के साहस को नमन 
निर्देशक राम कमल मुखर्जी फिल्म ‘बिनोदिनी’ के बारे में कहते हैं, ‘यह फिल्म उन महिलाओं के साहस को एक नमन है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए कई चुनौतियों का सामना करती हैं। रामकृष्ण परमहंस के रूप में चंदन रॉय सान्याल का इस फिल्म का हिस्सा बनना, कहानी को और भी गहरा कर देता है। इस प्रोजेक्ट पर पहली बार रुक्मिणी के साथ काम करना मेरे लिए खुशी की बात थी।’ 

Apna Adda 26: अब छोटे शहरों तक खुद पहुंच रहा मुंबई का सिनेमा, कास्टिंग डायरेक्टर राम रावत के दिलचस्प खुलासे 

विज्ञापन
विज्ञापन

Chandan Roy Sanyal Plays Iconic Shri Ramkrishna In Director Ram Kamal Mukherjee Film Binodiini
एक्टर चंदन रॉय सान्याल - फोटो : एक्स (ट्वीटर)

रामकृष्ण की भूमिका निभाना एक उपहार 
एक्टर चंदन रॉय सान्याल भी श्री रामकृष्ण परमहंस का किरदार निभाकर काफी खुश हैं। वह कहते हैं, ‘मेरे लिए सबसे बड़ा चैलेंज रहा श्री रामकृष्ण की भूमिका निभाना। लेकिन मुझे लगता है कि यह किरदार मेरे लिए ईश्वर की तरफ से एक उपहार है। ईश्वर ने मुझे यह रोल निभाने के लिए चुना और उन्होंने इसका पूरा ध्यान रखा।’  

Sooraj R. Barjatya: अब ओटीटी पर चलेगा सूरज बड़जात्या का जादू, सीरीज ‘बड़ा नाम करेंगे’ से होगा आगाज 


फिल्म की नामी स्टार कास्ट 
फिल्म ‘बिनोदिनी’ में राहुल बोस, कौशिक गांगुली, मीर, चंद्रेय घोष और ओम साहनी जैसे कई उम्दा कलाकार हैं। प्रियंका पोद्दार ने फिल्म की कहानी, डायलॉग लिखे हैं। अभ्रा चक्रवर्ती ने रिसर्च वर्क किया है। सौमिक हलधर डीओपी हैं और सौरेंद्रो सोम्योजित ने संगीत तैयार किया है। तन्मय चक्रवर्ती ने आर्ट डायरेक्शन किया है। फिल्म के एडिटर प्रनोयो दासगुप्ता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed