फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chamkila actor Diljit Dosanjh have made his fans proud will make his appearance at Jimmy Fallon Tonight Show

Diljit Dosanjh: जिस शो में जाने को पूरी दुनिया बेचैन, वहां पहुंचे दिलजीत, ‘चमकीला’ ने चमकाया हॉलीवुड में नाम

Wed, 12 Jun 2024 12:44 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 12 Jun 2024 12:44 PM IST
सार

दिलजीत दोसांझ लगातार कामयाबी की नई बुलंदियों को छूते जा रहे हैं। हाल में ही वह इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'चमकीला' में नजर आए थे, जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई। अब अभिनेता जल्द ही एक मशहूर अंतरराष्ट्रीय शो में शिरकत करने वाले हैं। 

विज्ञापन
Chamkila actor Diljit Dosanjh have made his fans proud will make his appearance at Jimmy Fallon Tonight Show
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

विस्तार

दिलजीत दोसांझ भारतीय मनोरंजन जगत के जाने माने चेहरा हैं। वह पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता होने के साथ-साथ एक बेहतरीन गायक भी हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्में भी की हैं। हाल में ही वह निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' में नजर आए थे। उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। अब वह इस मशहूर अंतरराष्ट्रीय शो में शिरकत करने वाले हैं। 

विज्ञापन


जिमी फॉलन के 'द टुनाइट शो' पर करेंगे शिरकत
दिलजीत दोसांझ लगातार लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहे हैं। अपनी गायकी और अभिनय से उन्होंने लगातार दर्शकों का दिल जीता है। अब एक बार फिर वह अपने फैंस को उत्साहित करने वाले हैं। दरअसल अभिनेता सह गायक जिमी फॉलन के बेहद लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय शो 'द टुनाइट शो'  पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले हैं। उन्होंने इसे लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)


Box Office Collection: 'मुंजा' की कमाई में आई गिरावट, जानें 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'श्रीकांत' का हाल
इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कर दी जानकारी
दिलजीत दोसांझ ने इस बारे में आज, यानी 12 जून को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी देते हुए एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी और जिमी फॉलन की एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "पंजाबी आ गए ओये इस हफ्ते के मेहमान"। दिलजीत की इस उपलब्धि से उनके फैंस काफी उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर लगताार अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।  
Anurag Kashyap: 'सरकार ऐसी फिल्मों का समर्थन नहीं करती, बस श्रेय लेती है', कान में पायल की जीत पर बोले अनुराग
'जट्ट एंड जूलियट 3' में आएंगे नजर
बात करें दिलजीत के वर्क फ्रंट की तो वह जल्द ही अपनी आगामी पंजाबी फिल्म 'जट्ट एंड जूलियट 3' में नजर आने वाले हैं। दिलजीत और नीरू बाजवा की ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा का निर्देशन जगदीप सिद्धू ने किया है। यह उनके लोकप्रिय 'जट्ट एंड जूलियट' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है। फिल्म 28 जून, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके अलावा हाल में ही दिलजीत, इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'चमकीला' में नजर आए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली थी। 
Varalaxmi Wedding: ‘हनुमंतु’ की बहन की तय हो गई शादी, जानिए कब, कहां और किसको पहनाएंगी वरमाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed