फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Harish Sharma Documentary Adi Kailash And Brazil In Banaras Enter Uttarakhandi Film Festival 2026

उत्तराखंडी फिल्म फेस्टिवल 2026: ‘आदि कैलाश’ और ‘ब्राजील इन बनारस’ का चयन, पिथौरागढ़ में होगा प्रदर्शन

Thu, 29 Oct 2026 04:53 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 29 Oct 2026 04:53 PM IST
सार

  • फिल्म निर्माता और निर्देशक हरीश शर्मा के लिए एक बार फिर खुशखबरी सामने आई है। 
  • उनकी दो पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री का चयन पहले उत्तराखंडी फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए हुआ है। 
  • खास बात यह है कि दोनों फिल्मों को हाल ही में 11वें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी सम्मानित किया गया था। 

विज्ञापन
Harish Sharma Documentary Adi Kailash And Brazil In Banaras Enter Uttarakhandi Film Festival 2026
हरीश शर्मा की दो डॉक्यूमेंट्री का उत्तराखंडी फिल्म फेस्टिवल 2026 में चयन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक हरीश शर्मा की डॉक्यूमेंट्री- 'आदि कैलाश- ए फॉरगॉटन पाथ टू द डिवाइन' और 'ब्राजील इन बनारस- द भैरब दत्त स्टोरी' का चयन पहले उत्तराखंडी फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए हुआ है। अब इन फिल्मों का प्रदर्शन हरीश शर्मा की कर्मभूमि पिथौरागढ़ से शुरू होगा।  
विज्ञापन


देहरादून फिल्म फेस्टिवल में मिला था सम्मान
हरीश शर्मा की डॉक्यूमेंट्री 'ब्राजील इन बनारस- द भैरब दत्त स्टोरी' को 11वें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ खेल डॉक्यूमेंट्री और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला था। वहीं, 'आदि कैलाश- ए फॉरगॉटन पाथ टू द डिवाइन' को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन डॉक्यूमेंट्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


1 से 11 दिसंबर तक होगा फिल्म फेस्टिवल
  • उत्तराखंडी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 1 से 11 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।
  • इसकी शुरुआत पिथौरागढ़ से होगी।
  • इसके बाद हल्द्वानी और रुद्रपुर होते हुए फिल्मों का प्रदर्शन देहरादून में किया जाएगा। 
Trending Videos

Harish Sharma Documentary Adi Kailash And Brazil In Banaras Enter Uttarakhandi Film Festival 2026
डॉक्यूमेंट्री- 'आदि कैलाश- ए फॉरगॉटन पाथ टू द डिवाइन' और 'ब्राजील इन बनारस- द भैरब दत्त स्टोरी' - फोटो : सोशल मीडिया
'आदि कैलाश' में दिखेगी उत्तराखंड की आध्यात्मिक विरासत
'आदि कैलाश – ए फॉरगॉटन पाथ टू द डिवाइन' में उत्तराखंड की धार्मिक पहचान, हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की संभावनाओं को दिखाया गया है। यह डॉक्यूमेंट्री लेखक और हिमालयी ट्रैकर डॉ. ललित पंत की पुस्तक 'अजपथों से हिमशिखरों तक' से प्रेरित है। 

'ब्राजील इन बनारस' में फुटबॉल कोच भैरब दत्त की प्रेरणादायक कहानी
  • दूसरी डॉक्यूमेंट्री 'ब्राजील इन बनारस- द भैरब दत्त स्टोरी' फुटबॉल खिलाड़ी और कोच भैरब दत्त के जीवन पर आधारित है।
  • पिथौरागढ़ में जन्मे और पले-बढ़े भैरब दत्त ने बनारस में रहकर युवा खिलाड़ियों को फुटबॉल सिखाने और उन्हें आगे बढ़ाने में अपना जीवन समर्पित कर दिया।
  • दीपक पारीक द्वारा निर्मित यह फिल्म उनके संघर्ष, समर्पण और खेल के प्रति जुनून को सामने लाती है।

पिथौरागढ़ में दोनों फिल्में दिखाना हरीश शर्मा के लिए भावुक पल
दोनों डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक हरीश शर्मा ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शानदार सफलता के बाद दोनों डॉक्यूमेंट्री का उत्तराखंडी फिल्म फेस्टिवल में चयन मेरे विश्वास को और मजबूत करता है कि हमारी मेहनत रंग ला रही है।'

ये भी पढ़ें- केबीसी 18: जब तीन शेरों के बीच घिर गए थे रणबीर, ऐसे कठिन हालातों में किया था आलिया को प्रपोज; सुनाया किस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed