फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chadwick boseman honoured with hollywood walk of fame star legacy wife gets emotional while getting award

‘ब्लैक पैंथर’ फेम दिवंगत अभिनेता चैडविक बोसमैन को मिला हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम का खिताब, पत्नी हुईं भावुक

Fri, 21 Nov 2025 11:05 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 21 Nov 2025 11:05 PM IST
सार

Chadwick Boseman: ‘ब्लैक पैंथर’ फेम दिवंगत अभिनेता चैडविक बोसमैन को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार के खिताब से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनकी पत्नी सिमोन भावुक हो गईं।

विज्ञापन
Chadwick boseman honoured with hollywood walk of fame star legacy wife gets emotional while getting award
चैडविक बोसमैन - फोटो : एक्स

विस्तार

दिवंगत हॉलीवुड स्टार चैडविक बोसमैन, जिन्हें ब्लैक पैंथर के किरदार के लिए जाना जाता है। अभिनेता को मरणोपरांत लॉस एंजिल्स में एक समारोह के दौरान हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार से सम्मानित किया गया। इस समारोह में दिवंगत एक्टर की पत्नी सिमोन लेडवर्ड भावुक दिखीं। इस दौरान अभिनेता के परिवार वाले और कुछ करीबी लोग भी शामिल रहे। 

विज्ञापन


चैडविक बोसमैन को मिला सम्मान
साल 2020 में अभिनेता चैडविक बोसमैन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। गुरुवार को आयोजित हुए समारोह में दिवंगत एक्टर को 'हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम' का खिताब मिला। इस खास अवसर पर अभिनेता की पत्नी सिमोन लेडवर्ड मौजूद थीं और दिवंगत पति को सम्मान मिलता देख भावुक दिखीं। सिमोन ने चैडविक बोसमैन के जूते उनके स्टार पर रखे, जो प्रतीकात्मक रूप से उनकी स्थायी उपस्थिति का प्रतीक था। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: 'मैंने हार नहीं मानी', बीमारी से जूझ चुकीं साउथ अभिनेत्री ने किया बॉडी ट्रांसफॉर्म; तस्वीर देख हैरान हुए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन




सिमोन लेडवर्ड ने कहा- वो बड़े दिलवाले थे
सिमोन लेडवर्ड-बोसमैन ने अपने दिवंगत पति के बार बात की। उन्होंने कहा, 'चैडविक ने हम सभी को बहुत कुछ सिखाया। उनका हृदय इतना विशाल था कि वे प्रत्येक व्यक्ति को अपना एक खास अंश दे सकते थे और दुनिया के साथ साझा करने के लिए उनके पास अभी भी बहुत कुछ बचा है।' आगे उन्होंने कहा, 'हम आपके कौशल और आपकी निष्ठा को पहचानते हैं, और हम एक हीरो और एक आदर्श के रूप में आपकी विरासत को प्रस्तुत करते हैं। आपने सम्मान के साथ जीवन जिया और सच्चाई के मार्ग पर चले। आप जितने सुंदर थे, उतने ही प्रतिभाशाली भी थे। साथ ही जितने दयालु थे, उतने ही साहसी भी। हम आपसे प्यार करते हैं। हमें आपकी याद आती है। हम आपका धन्यवाद करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed