फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Viral mumbai model rhiya ahir interview on kangna ranaut gen z gutter comment and pulwama attack

अमर उजाला इंटरव्यू: कंगना के जेनी जी बयान पर क्या बोलीं रिया अहीर? सुनाया ‘पुलवामा अटैक’ से जुड़ा किस्सा

Thu, 03 Sep 2026 10:31 PM IST
Kiran Vinod Kumar Jain किरण जैन
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:31 PM IST
सार

Rhiya Ahir Interview: ‘बिग बॉस 20’ की रेस में शामिल रिया अहीर हाल ही में NEET छात्रों के समर्थन में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन रोकने के बाद चर्चा में आई थीं। इस घटना के बाद उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई। हालांकि, रिया के लिए लोगों के मुद्दों पर आवाज उठाना कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं है। 

विज्ञापन
Viral mumbai model rhiya ahir interview on kangna ranaut gen z gutter comment and pulwama attack
रिया अहीर, मॉडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में रिया ने कहा, ‘मैं 2016-17 से सोशल वर्क कर रही हूं। मैं एचआईवी प्रभावित बच्चों के साथ काम करती हूं, अनाथ बच्चों के लिए काम करती हूं। लेप्रेसी से प्रभावित इलाकों और गांवों में भी गई हूं। कोविड के समय वैक्सीनेशन ड्राइव में काम किया। स्कूलों में बैग बांटे, फ्रेंडशिप डे पर काम किया, राशन डिस्ट्रीब्यूट किया। मैं अलग-अलग तरह से लोगों के लिए काम करती रही हूं।’
विज्ञापन

Viral mumbai model rhiya ahir interview on kangna ranaut gen z gutter comment and pulwama attack
रिया अहीर - फोटो : इंस्टाग्राम
परिवार से मिली सेवा की सीख
इसकी शुरुआत उनके परिवार से हुई। ‘मेरे पापा आईटीबीपी में थे। हमारा परिवार सर्विस से जुड़ा हुआ है। मेरे पापा भी लोगों की मदद करते रहे हैं। वह स्कूल के स्टाफ से बात करके बच्चों का एडमिशन फ्री में करवा देते थे। उन्होंने कभी इसके बदले कुछ एक्सपेक्ट नहीं किया। बस यही था कि उस बच्चे को पढ़ने का मौका मिल जाए।’
विज्ञापन
विज्ञापन

Viral mumbai model rhiya ahir interview on kangna ranaut gen z gutter comment and pulwama attack
रिया अहीर - फोटो : इंस्टाग्राम
पुलवामा के समय बची जान
परिवार से जुड़ा एक किस्सा रिया आज भी नहीं भूलतीं। ‘जब पुलवामा अटैक हुआ था (14 फरवरी 2019) उस समय मेरे बड़े पापा की बटालियन पुलवामा के लिए जा रही थी। वह भी उसी बटालियन में थे। वह कुछ मिनटों की वजह से बच गए। तो हमारे परिवार में सर्विस करने की भावना हमेशा से रही है। वह चीज मुझे मम्मी-पापा से मिली है, लेकिन जो मेरा क्रेज है, जो पैशन है, वो मेरा अपना है।’
विज्ञापन

Viral mumbai model rhiya ahir interview on kangna ranaut gen z gutter comment and pulwama attack
रिया अहीर - फोटो : इंस्टाग्राम@rhiyaahir
तो राजनीति में जाना चाहती हैं रिया?
बातचीत के दौरान, रिया ने राजनीति में आने की इच्छा भी जाहिर की। ‘लोग मुझे कहते हैं कि कोई कोर्स कर लो, लेकिन मैं करीब दो साल से अपने दोस्तों से कह रही हूं कि मुझे राजनीति में जाना है। मुझे राजनीति में जाना है। मेरे लिए राजनीति कोई खराब शब्द नहीं है। राजनीति जनता के लिए और जनता के द्वारा है। मैं एक ऐसा लोकतांत्रिक देश चाहती हूं, जहां अगर कोई अपनी आवाज उठाए तो उसे अपनी जान का डर न हो।’

Viral mumbai model rhiya ahir interview on kangna ranaut gen z gutter comment and pulwama attack
रिया अहीर - फोटो : इंस्टाग्राम@rhiyaahir
‘दूसरों का दर्द अपने अंदर ले लेती हूं’
रिया इसकी वजह अपने कलाकार होने से जोड़ती हैं। ‘मुझे लगता है कि मेरे अंदर लोगों के लिए कुछ करने का भाव है, क्योंकि मैं ग्रासरूट लेवल पर हूं। मेरे आसपास जो होता है, क्योंकि मैं शायद एक कलाकार हूं, एक एक्टर हूं, इसलिए मैं दूसरों का दर्द और दुख अपने अंदर ले लेती हूं। जब आप एक कलाकार होते हैं तो आप दूसरे किरदार निभाते हैं। ऐसे किरदार जो अस्तित्व में भी नहीं होते, जिन्हें आप छू, महसूस या सुन नहीं सकते, फिर भी आप उन्हें निभाते हैं। तो शायद मैं दूसरों का दर्द सिर्फ सहानुभूति से नहीं, बल्कि महसूस करके समझ सकती हूं। मैं बदलाव लाना चाहती हूं।’

Viral mumbai model rhiya ahir interview on kangna ranaut gen z gutter comment and pulwama attack
रिया अहीर, मॉडल - फोटो : इंस्टाग्राम- @rhiyaahir
कंगना के जनरेशन जेड वाले बयान पर क्या बोलीं रिया?
कंगना रनौत के जनरेशन जेड के प्रदर्शन को लेकर दिए बयान पर भी रिया से सवाल किया गया। रिया ने कंगना की बेबाकी की तारीफ की, लेकिन उनके हर बयान से सहमत होने से साफ इनकार किया।

‘मैं उनसे बिल्कुल ये कहना चाहूंगी कि मैं उनके उस साहस की बहुत सराहना करती हूं, जब उन्होंने बॉलीवुड में जिसे वो ‘माफिया’ कहती हैं, उसके खिलाफ अपनी आवाज उठाई थी। मेरे लिए वो करना आसान काम नहीं था और मैं उनके उस साहस की बहुत इज्जत करती हूं। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि मैं उनकी हर बात से सहमत हूं। इंसान होने की खूबसूरती ही यही है कि हमारी सोच और हमारी समझ समय के साथ बदलती रहती है। उन्होंने पिछले कुछ हफ्तों में या पहले जो भी बयान दिए हैं, उनमें से कुछ बातों से मैं सम्मान के साथ असहमत हूं।

मुझे लगता है कि उन्होंने कई लोगों और कई समुदायों के बारे में ऐसी बातें कही हैं, जिनसे मैं सहमत नहीं हूं। मैं उनकी हिम्मत की सराहना करती हूं, लेकिन उनके हर बयान से सहमत होना जरूरी नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed