फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Mugdha Godse Exclusive Interview with amarujala actress talk about her music and singing Journey

Mugdha Godse: 'कभी कुछ मत छोड़ो, हर चीज में भगवान को शामिल करो', आध्यात्मिक यात्रा पर बोलीं मुग्धा गोडसे

Sun, 28 Sep 2025 08:00 AM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:00 AM IST
सार

Exclusive Interview: फिल्म अभिनेत्री मुग्धा गोडसे अब केवल अभिनय ही नहीं, बल्कि आध्यात्म और संगीत को भी अपने जीवन का हिस्सा बना चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने भजन गायक अविरास के साथ मिलकर मुंबई में पहली बार 'कृष्ण वंदना' की प्रस्तुत दी।

विज्ञापन
Mugdha Godse Exclusive Interview with amarujala actress talk about her music and singing Journey
मुग्धा गोडसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान मुग्धा ने कहा, ‘नवरात्रि के मौके पर लोग अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा करते हैं, तो क्यों न हम भगवान कृष्ण को भी याद करें? अपने गुरुजी तर्नीव जी के आशीर्वाद से मैंने यह कृष्ण वंदना गायी। इससे पहले हमने इसे दिल्ली, गोवा और मैसूर में पेश किया था और अब पहली बार मुंबई में परफॉर्म किया है’।

विज्ञापन

Mugdha Godse Exclusive Interview with amarujala actress talk about her music and singing Journey
'कृष्ण वंदना' की प्रस्तुति देती हुई मुग्धा गोडसे - फोटो : अमर उजाला

गुरुजी से मिला अनमोल तोहफा
मुग्धा ने कृष्ण वंदना का महत्व बताते हुए आगे कहा, ‘कृष्ण वंदना भगवान कृष्ण के 108 नामों और गुणों पर आधारित है। यह मेरे गुरुजी की तरफ से मुझे मिला एक अनमोल तोहफा है। कोविड के बाद जब मैं उनसे मिलने कनाडा गई थी, तब उनकी बहन आव्या जी मेरे साथ थीं। लोगों को कनाडा का वीजा मिलने में महीनों लग जाते हैं, लेकिन मुझे सिर्फ चार दिन में वीजा मिल गया। ऐसी कई घटनाएं हुईं, जिनसे मैं चौंकी। मुझे लगा कि जो होना होता है, वो होकर ही रहता है। फिर दिसंबर 2021 में हमने कृष्ण वंदना की शुरुआत की। सच कहूं तो, मुझे पता ही नहीं चला कि मैं कब सिर्फ एक एक्ट्रेस से गायिका भी बन गयी’।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mugdha Godse Exclusive Interview with amarujala actress talk about her music and singing Journey
मुग्धा गोडसे - फोटो : अमर उजाला

पहली प्रस्तुति और डर पर जीत
अपना पहला अनुभव याद करते हुए मुग्धा ने कहा, ‘जब मैंने पहली बार गाया तो मैं बहुत नर्वस थी। गुरुजी ने अचानक मुझसे कहा कि आप गाइए। मैं थोड़ी घबरा गई, लेकिन अविरास और उनके म्यूजिशियन वहां थे। उन्होंने बजाना शुरू किया और संगीत अपने आप बन गया। वहीं से मेरे संगीत के सफर की शुरुआत हुई’।

विज्ञापन

Mugdha Godse Exclusive Interview with amarujala actress talk about her music and singing Journey
मुग्धा गोडसे के गुरु तर्नीव - फोटो : अमर उजाला

आध्यात्मिक यात्रा
अपनी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में बताते हुए मुग्धा बोलीं, ‘मैं कई वर्षों से अध्यात्म से जुड़ी हूं और मैंने अपने अंदर बहुत बदलाव महसूस किए हैं। जागरूकता आई है, भक्ति गहरी हुई है। इंसान होने के नाते हम गलतियां करते हैं, लेकिन अब मुझे चीजें और अच्छे से समझ आने लगी हैं। मुझे लगता है कि मैं और विकसित हो गयी हूं’।

Mugdha Godse Exclusive Interview with amarujala actress talk about her music and singing Journey
गुरु तर्नीव के साथ मुग्धा - फोटो : इंस्टाग्राम

भगवान हर चीज में हैं
मुग्धा ने अपने गुरु तर्नीव का एक कथन भी साझा किया। उन्होंने कहा, ‘उनकी बात मेरे दिल में हमेशा रहती है - 'कभी कुछ मत छोड़ो, हर चीज में भगवान को शामिल करो।' मुझे लगता है कि आज की युवा पीढ़ी भी इसे समझ रही है। भगवान हर चीज में हैं - पैसे में, काम में, शांति में। इसलिए हर किसी को ईमानदारी से काम करना चाहिए’।

Mugdha Godse Exclusive Interview with amarujala actress talk about her music and singing Journey
मुग्धा गोडसे - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनय में नया नजरिया
अभिनय के बारे में मुग्धा ने कहा, ‘अब मैं ऐसे रोल चुनती हूं, जिनमें गहराई हो और जो मायने रखते हों। मुझे ग्रेसफुल और अर्थपूर्ण किरदार पसंद आते हैं। बतौर आर्टिस्ट भी मैं और निपुण हो गयी हूं - जैसे पहले मुझे किसी सीन को करने के तीन तरीके आते थे, अब 10 तरीके समझ में आते हैं। इसमें नई ऊर्जा और नई क्रिएटिविटी आई है’।

Mugdha Godse Exclusive Interview with amarujala actress talk about her music and singing Journey
राहुल देव-मुग्धा गोडसे - फोटो : अमर उजाला

राहुल देव को श्रेय
मुग्धा अपने पार्टनर अभिनेता राहुल देव को धन्यवाद देती हैं। उन्होंने कहा, ‘राहुल की वजह से ही मेरी मुलाकात गुरुजी से हुई। इस बदलाव के पीछे उनका बहुत बड़ा योगदान है। हम दोनों एक ही आस्था से जुड़े हैं और साथ में आगे बढ़ रहे हैं’।

Mugdha Godse Exclusive Interview with amarujala actress talk about her music and singing Journey
मुग्धा गोडसे-राहुल देव - फोटो : इंस्टाग्राम

आगे की राह
अपने काम के बारे में मुग्धा ने बताया, ‘मेरा साड़ी ब्रांड अच्छा चल रहा है। सिंगिंग और एक्टिंग, सबको संतुलित कर रही हूं। मेरा आने वाला प्रोजेक्ट 'ब्लैकमेल' जल्द ही रिलीज होगा। मैं सिंगिंग शो से भी जुड़ी हूं। जिंदगी अब नई संभावनाओं से भरी हुई लगती है’।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed