Oscars 2026: ‘होमबाउंड’ के ऑस्कर में चयनित होने पर सेलेब्स ने दी बधाई, करीना से लेकर अनन्या तक ने लिखा नोट
Homebound In Oscars 2026: नीरज घेवान की फिल्म 'होमबाउंड' को भारत की तरफ से ऑस्कर 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी में भेजने के लिए चयनित किया गया है। इस खुशी के पल में तमाम सेलेब्स शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विस्तार
ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'होमबाउंड' के लिए बेहद खुशी का पल है। नीरज घेवान की इस फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी में भेजने के लिए चयनित किया गया है। यह खुशखबरी सिर्फ इस फिल्म की टीम तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत के लिए भी बड़ी बात है। इसकी घोषणा होते ही मनोरंजन जगत के कई सेलेब्स शुभकामनाएं दे रहे है। करीना कपूर खान से लेकर अनन्या पांडे, विशाल जेठवा, ईशान खट्टर तक अपनी खुशियां बयां कर रहे हैं।
करीना कपूर ने कहा- यह इकलौती फिल्म है, जिसका उन्हें इंतजार है..
अनन्या पांडे ने कहा- यह अविश्वसनीय है
ईशान खट्टर ने शेयर किया नोट
ईशान खट्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया और उसमें लंबा-चौड़ा नोट लिखा। उन्होंने कहा, 'ये वो फिल्म है जिस पर मुझे सबसे ज़्यादा गर्व है और अगर ये मेरी फिल्म न भी होती, तो भी मुझे ऐसा ही लगता। कुछ फिल्में हमसे कहीं बड़ी होती हैं। नीरज घेवान मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं भाई, आप इसके अलावा बहुत कुछ के हकदार हैं।' इसके अलावा अभिनेता ने इस फिल्म के सभी कलाकारों का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन विज्ञापन
विशाल जेठवा ने कहा- पापा होते तो बड़े खुश होते
सारा अली खान ने पूरी टीम को दी बधाई
खुशी कपूर ने भी दी बधाई
