Nikki Tamboli: 'पीठे पीछे कुत्ते भौंकते हैं', किस पर फूटा निक्की का गुस्सा? बोलीं- सामना करने को हिम्मत चाहिए
Celebrity MasterChef: निक्की तंबोली इन दिनों सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आ रही हैं। यूजर्स शो में उन पर उन पर फैसल शेख को धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं और ट्रोल कर रहे हैं। इसका निक्की ने मुंहतोड़ जबाब दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री और सोशल मीडिया सेंसेशन निक्की तंबोली इन दिनों सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आ रही हैं। इस कुकिंग शो में उनके ऊपर फैसल शेख को धोखा देने के आरोप लग रहे हैं। उनकी आलोचना हो रही है और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, शो में निक्की ने फैसल को झींगे के बदले ब्राउन राइस सिरप देने के लिए राजी किया। बाद में उनकी गुजारिश पर मना कर दिया। इस पर आलोचना होने पर निक्की ने ट्रोल्स को जवाब दिया है।
कैसे शुरू हुआ मामला?
कुकिंग रियलिटी शो 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' में हाल ही में एक एपिसोड के दौरान निक्की ने मिस्टर फैसू से अपने ब्राउन राइस सिरप के बदले में उनकी मुख्य कुकिंग सामग्री, झींगा देने को कहा। फैसल ने इससे इनकार कर दिया। फैसल के बार-बार इनकार के बावजूद निक्की आखिर कुकिंग सामग्री का बदलाव करने में सफल रहीं। लेकिन, जब बारी फैसू की आई तो निक्की ने बदले में अपनी सामग्री देने से इनकार कर दिया। इससे फैसल काफी निराश हुए। फराह खान और रणवीर बरार ने भी उन्हें ताना मारते हुए कहा सबक सीखने को कहा। इसके बाद से निक्की पर फैसू को धोखा देने के आरोप लग रहे हैं।
There’s a lot I have been reading about me betraying
— Nikki Tamboli (@nikkitamboli) April 1, 2025
Can someone explain me the exact meaning of betrayal#MasterChef is not about who make the best food out of the best ingredients it’s about who makes the best when u got the least
Shifting form dessert to savoury takes guts…
'मैंने खुद को साबित किया है'
अपनी आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए निक्की तंबोली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने ट्रोल्स को खरी-खरी सुनाई है और साथ ही उनसे जीवन जीने की गुजारिश की है। निक्की ने लिखा है, 'मैंने अपने धोखा के बारे में बहुत कुछ पढ़ा है। क्या कोई मुझे विश्वासघात का सही अर्थ समझा सकता है? 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' इस बारे में नहीं है कि कौन सबसे अच्छी सामग्री से सबसे अच्छा खाना बनाता है, बल्कि इस बारे में है कि आपके पास सबसे कम सामग्री होने पर भी कौन सबसे अच्छा खाना बनाता है। मिठाई से नमकीन में बदलने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है। मैंने खुद को साबित किया।
लिखा - 'पीठ पीछे कुत्ते भौंकते हैं'
निक्की ने आगे लिखा है, 'पाखंड करना बंद करो। सोशल मीडिया पर अपना समय बर्बाद करने के बजाय जीवन जीना और कमाना और खुद पर गर्व करना बेहतर है। कुत्ते पीठ पीछे भौंकते हैं, लेकिन सामने खड़े होने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है, जैसे जंगल में शेरनी करती है। अच्छा, अगर आप सफारी पर गए हैं तो, पता होगा'।