फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   CBFC Passed Ravi Teja Film Mr Bachchan Replaces Amitabh Bachchan Rekha poster with Big B And Jaya Bachchan

Mr. Bachchan: रवि तेजा की फिल्म पर चली सेंसर की कैंची, अमिताभ के साथ रेखा का हटाकर लगाया जया बच्चन का पोस्टर

Wed, 14 Aug 2024 10:30 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 14 Aug 2024 10:30 AM IST
सार

सीबीएफसी ने फिल्म 'मिस्टर बच्चन' को कई बदलाव के साथ यू/ए सर्टिफिकेट से पास कर दिया है। साथ ही अमिताभ बच्चन और रेखा के पोस्टर की जगह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का पोस्टर लगा दिया गया है।

विज्ञापन
CBFC Passed Ravi Teja Film Mr Bachchan Replaces Amitabh Bachchan Rekha poster with Big B And Jaya Bachchan
मिस्टर बच्चन पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628

विस्तार

सिनेमा लवर्स के लिए यह स्वतंत्रता दिवस किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होने वाला है। इस दिन बॉक्स ऑफिस पर सिनेमाघरों में कई जॉनर और भाषाओं की फिल्में रिलीज हो रही हैं। हिंदी भाषा में 'स्त्री 2', 'वेदा' और 'खेल खेल में' में जबर्दस्त टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं, तेलुगु भाषा में 15 अगस्त के दिन दो बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जिसमें रवि तेजा अभिनीत 'मिस्टर बच्चन' और राम पोथिनेनी, संजय दत्त की 'डबल इस्मार्ट' शामिल है। 

विज्ञापन

'मिस्टर बच्चन' के इन सीन में हुए बदलाव

सीबीएफसी ने फिल्म 'मिस्टर बच्चन' को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। हालांकि इसमें कई बदलाव के लिए कहा गया है। फिल्म की शुरुआत में ये जोड़ा गया था कि फिल्म काल्पनिक है और किसी भी व्यक्ति या स्थान से समानता नहीं रखती है। इसके बाद एक छोटे बच्चे के बीड़ी पीते हुए दो मिनट से अधिक के सीन को सेंसर कर दिया गया। अब बीड़ी की जगह पेंसिल ने ले ली। इसके अलावा फर्श पर लगे खून के शॉट को भी हटा दिया गया। साथ ही चार स्थानों पर कुछ शब्दों और गालियों को म्यूट कर दिया गया या फिर बदल दिया गया है।

विज्ञापन


हटाया गया अमिताभ-रेखा का पोस्टर

निर्माताओं ने पूरी अवधि में रोलिंग टाइटल के दौरान अमिताभ बच्चन और रेखा का एक पोस्टर प्रदर्शित किया था। मगर अब सीबीएफसी के निर्देश के अनुसार, इस पोस्टर को हटा दिया गया और इसकी जगह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का पोस्टर लगा दिया गया है। ये बदलाव किए जाने के बाद सीबीएफसी ने फिल्म को रिलीज से दो दिन पहले यानी 13 अगस्त को पास कर दिया है। सेंसर सर्टिफिकेट पर बताई गई फिल्म की लंबाई 158 मिनट है। दूसरे शब्दों में कहें तो मिस्टर बच्चन का रन टाइम 2 घंटे 38 मिनट है।

विज्ञापन
विज्ञापन




'रेड' का रीमेक है 'मिस्टर बच्चन' 
'मिस्टर बच्चन' हिंदी फिल्म 'रेड' का आधिकारिक रीमेक है। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज अहम भूमिका में नजर आए थे।  'मिस्टर बच्चन' की बात करें तो इसका निर्माण टीजी विश्व प्रसाद द्वारा पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर के तहत किया गया है। इसमें रवि तेजा अहम भूमिका में दिखाई देंगे।  

Adah Sharma: सुशांत के फ्लैट में शिफ्ट करते वक्त डरी हुई थीं अदा? अभिनेत्री ने कहा-लाइफ में कुछ गलत नहीं किया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed