{"_id":"67987519a7dc1ce8bd04d929","slug":"case-filed-against-malayalam-filmmaker-sanal-kumar-sasidharan-over-atress-complaint-harassing-on-social-media-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanal Kumar Sasidharan: मलयालम फिल्म निर्माता सनल कुमार शशिधरन पर केस दर्ज, अभिनेत्री को परेशान करने का आरोप","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sanal Kumar Sasidharan: मलयालम फिल्म निर्माता सनल कुमार शशिधरन पर केस दर्ज, अभिनेत्री को परेशान करने का आरोप
Tue, 28 Jan 2025 11:43 AM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:43 AM IST
सार
सिद्ध मलयालम फिल्म निर्माता सनल कुमार शशिधरन के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। एक प्रमुख अभिनेत्री ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सनल कुमार शशिधरन
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रसिद्ध मलयालम फिल्म निर्माता सनल कुमार शशिधरन पर एक प्रमुख अभिनेत्री को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर परेशान करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आज मंगलवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां एलमक्कारा पुलिस ने कथित पीछा करने, आपराधिक धमकी देने और मानहानि के लिए बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत 'कायम' फिल्म के निर्देशक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Bollywood Stars Relation: पिता से क्यों डरते थे ऋषि कपूर, ऋतिक के लिए क्यों सख्त रहे राकेश रोशन, जानिए वजह?
विज्ञापन
अभिनेत्री की शिकायत पर निर्माता के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई और मलयालम फिल्म निर्माता सनल कुमार शशिधरन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। हाल ही में एक फेसबुक पोस्ट में निर्देशक ने दावा किया कि अभिनेत्री और उनकी बेटी की जान खतरे में है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने इस मामले में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर की कॉपी सोमवार को अपने एफबी पेज पर शेयर करते हुए दावा किया कि एक्ट्रेस के नाम पर किसी और ने उनके खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन
Chhaava: फिल्म 'छावा' भारत के अलावा रूस में भी होगी रिलीज? रशमिका-विक्की के प्रशंसकों को 14 फरवरी का है इंतजार
पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं सनल कुमार शशिधरन
सनल कुमार शशिधरन को उसी अभिनेत्री की शिकायत के आधार पर मई 2022 में कथित तौर पर ब्लैकमेल करने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उसकी प्रतिष्ठा खराब करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
SSMB29: राजामौली की फिल्म से पृथ्वीराज हुए आउट? प्रियंका-महेश बाबू के बाद हुई इस बॉलीवुड अभिनेत्री की एंट्री