Cannes: अदिति राव ने कान फिल्म फेस्टिवल में लूटी महफिल; अहसास चन्ना भी छाईं; तस्वीरों में देखिए शानदार लुक
79th Cannes Film Festival: अभिनेत्री अदिति राव हैदरी इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में हैं। वहां अपने खूबसूरत अंदाज से वे खूब वाहवाही लूट रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अहसास चन्ना भी कान पहुंची हैं। तस्वीरों में देखिए दोनों एक्ट्रेस का जुदा अंदाज।
विस्तार
इस साल 12 मई से शुरू हुआ कान फिल्म फेस्टिवल अब अपने समापन की तरफ है। यह फेस्टिवल 23 मई 2026 तक चलेगा। आलिया भट्ट से हुमा कुरैशी तक, कई भारतीय एक्ट्रेस ने इस प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है। फिलहाल अदिति राव हैदरी कान फेस्टिवल में अपने लुक से छाई हुई हैं। उनके अलावा अहसास चन्ना भी फेस्टिवल का हिस्सा बनी हैं।
अदिति राव व्हाइट कलर की वेस्टर्न ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटोज शेयर किए हैं।
अदिति अपने हर लुक से ध्यान खींच रही हैं। पहले दिन उन्होंने साड़ी पहनी, फिर दूसरे दिन नियॉन ग्रीन कलर के वन शोल्डर गाउन में छाईं। अब उन्होंने व्हाइट स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप कैरी किया है।
अदिति राव हैदरी का यह व्हाइट ड्रेस वाला लुक भी कान फेस्टिवल के रेड कार्पेट का है।
हाथों में छतरी थामे अदिति मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं।
अदिति ने मिनिमम मेकअप के साथ अपना लुक सिंपल रखा है। उन्होंने पर्ल ईयररिंग्स कैरी किए हैं।
चाहत खन्ना ने भी कान फिल्म फेस्टिवल से अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
वे लाइट पिंक कलर की वेस्टर्न ड्रेस में स्टाइलिश पोज देती दिखी हैं।
तस्वीरों के साथ अहसास ने लिखा है, 'आपसे मिलकर खुशी हुई'
चाहत का यह लुक कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचने के बाद पहले दिन का है