Cannes 2025: रेड कार्पेट पर उतरीं शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल, 'अरण्येर दिन रात्रि' का हुआ प्रीमियर
Sharmila Tagore And Simi Garewal: ‘कान फिल्म फेस्टिवल 2025’ में सत्यजीत रे की फिल्म 'अरण्येर दिन रात्रि' की स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल वहां मौजूद रहीं और रेड कार्पेट पर नजर आईं।
विस्तार
‘कान फिल्म फेस्टिवल 2025’ का रेड कार्पेट सितारों से सज गया है। इस बीच हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल, सत्यजीत रे की फिल्म 'अरण्येर दिन रात्रि' की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। फिल्म के प्रीमियर पर दोनों ने रेड कार्पेट की वॉक किया और इसकी शोभा बढ़ाई।
रेड कार्पेट पर शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल
कान फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और सिमी ग्रेवाल ने वॉक किया। 'अरण्येर दिन रात्रि' के विशेष प्रीमियर के लिए दोनों ने बेहतरीन ड्रेस पहनी थी। उन्होंने एक साथ रेड कार्पेट पर पोज भी दिया। शर्मिला टैगोर ने हरे रंग की शानदार साड़ी पहनी थी, जबकि सिमी ग्रेवाल आइवरी रंग की ड्रेस में रेड कार्पेट पर चलीं। फिल्म के प्रीमियर के दौरान इसे स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।
इस दौरान शर्मिला टैगोर की बेटी सबा पटौदी भी मौजूद थीं। दिलचस्प बात यह है कि सिमी ग्रेवाल का कान में यह पहला प्रदर्शन था।
#SharmilaTagore and #SimiGarewal receive sustained applause following screening #SatyajitRay #DaysandNightsintheforest restored print (1970) Have #WesAnderson intro pic.twitter.com/5tieizjKXr
— asianculturevulture (@asianculturevul) May 19, 2025
यह खबर भी पढ़ें: Sharmila Tagore: 'अरण्येर दिन रात्रि' की स्क्रीनिंग के लिए कान पहुंची शर्मिला टैगोर, बेटी ने दिखाईं झलकियां
फिल्म को 4K में किया गया है री-स्टोर
फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की फिल्म ‘अरण्येर दिन रात्रि’ को अमेरिकी फिल्म निर्माता वेस एंडरसन के नेतृत्व में छह वर्षों में फिर से बनाया गया। इसे री-स्टोर करने का प्रोजेक्ट साल 2019 में शुरू हुआ। यह तब शुरू हुआ जब, मार्टिन स्कॉर्सेसे की द फिल्म फाउंडेशन के बोर्ड में अपने पद के माध्यम से एंडरसन ने फिल्म को संरक्षित करने के बारे में चर्चा शुरू की। निर्देशक के सत्यजीत रे के काम के प्रति जुनून ने द फिल्म फाउंडेशन के वर्ल्ड सिनेमा प्रोजेक्ट, फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन, जेनस फिल्म्स और द क्राइटेरियन कलेक्शन के बीच सहयोगात्मक प्रयास को आगे बढ़ाया, जिसमें गोल्डन ग्लोब फाउंडेशन द्वारा फंड दिया गया।
यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: कान में उर्वशी रौतेला का ‘वार्डरोब मालफंक्शन’, हादसा या प्री-प्लान्ड ? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
24 मई को तक चलेगा फेस्टिवल
कान फिल्म फेस्टिवल 2025 की शुरुआत 13 मई से हुई है। पिछले छह दिनों में कई भारतीय सितारों ने रेड कार्पेट पर वॉक किया और इसकी शोभा बढ़ाई। कईयों के लिए यह साल खास रहा, क्योंकि उन्होंने कान महोत्सव में अपना डेब्यू किया। समारोह का समापन 24 मई को होगा।