{"_id":"66233439b68724e55b0e5848","slug":"calendar-of-oscar-bafta-emmy-tony-awards-2024-25-released-know-when-the-awards-will-be-announced-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Awards 2024-25: ऑस्कर, बाफ्टा और एमी जैसे बड़े अवॉर्ड्स का कैलेंडर जारी, जानें कब-कब होगी पुरस्कारों की घोषणा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Awards 2024-25: ऑस्कर, बाफ्टा और एमी जैसे बड़े अवॉर्ड्स का कैलेंडर जारी, जानें कब-कब होगी पुरस्कारों की घोषणा
Sat, 20 Apr 2024 08:49 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 20 Apr 2024 08:49 AM IST
सार
साल 2024-25 के लिए ऑस्कर, बाफ्टा, टोनी, ग्रेसी और एमी जैसे कई बड़े अवॉर्ड्स शो की तारीखों का एलान हो चुका है।
विज्ञापन
ऑस्कर और बाफ्टा अवॉर्ड्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सिनेमा प्रेमियों के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। सभी को इस बात का इंतजार रहता है कि फिल्मी दुनिया के बड़े-बड़े अवॉर्ड्स का आयोजन कब होगा और क्या उनकी पसंदीदा फिल्म कोई बड़ा पुरस्कार जीत पाएगी। अब यह इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि फिल्म से जुड़े सभी बड़े अवॉर्ड्स शो की तारीखों का एलान हो चुका है। आइए जानते हैं कि साल 2024-25 में कौन-से पुरस्कार का आयोजन कब होने जा रहा है।
विज्ञापन
बड़े अवॉर्ड्स पर एक नजर
टोनी पुरस्कार के लिए नामांकन 30 अप्रैल को होंगे और इसका आयोजन 16 जून को होगा। बाफ्टा टीवी अवार्ड्स पर भी लोगों की नजर रहती है। इसका आयोजन 12 मई को होगा। वहीं, 30 अप्रैल को टोनी पुरस्कार के नामांकन और 16 जून को अवॉर्ड्स की घोषणा होगी। ऑस्कर का इंतजार भी हर किसी को रहता है। 17 दिसंबर को शॉर्टलिस्ट होने के बाद 17 जनवरी, 2025 को इसके लिए नामांकन होंगे और 2 मार्च 2025 को ऑस्कर का आयोजन होगा। बाफ्टा फिल्म पुरस्कार 16 फरवरी, 2025 को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Box Office Collection: एलएसडी 2-दो और दो प्यार की धीमी शुरुआत, जानें कैसा रहा BMCM और मैदान का हाल?
विज्ञापन
यहां देखे अवॉर्ड्स शो का पूरा कैलेंडर
अप्रैल
19 अप्रैल - डेटाइम एमी अवॉर्ड नामांकन
27 अप्रैल- निकोल किडमैन को सम्मानित करते हुए एएफआई लाइफ अचीवमेंट अवॉर्ड
30 अप्रैल- टोनी पुरस्कार नामांकन
मई
6 मई- ड्रमैटिक्स गिल्ड पुरस्कार
11 मई- GLAAD अवॉर्ड्स
12 मई- बाफ्टा टीवी अवार्ड्स
13 मई- डब्ल्यूजीसी पटकथा लेखन पुरस्कार (राइटर्स गिल्ड ऑफ़ कनाडा)
21 मई- स्पोर्ट्स एमी अवार्ड्स
21 मई- ग्रेसी अवार्ड्स
जून
7 जून- डेटाइम एमी अवॉर्ड्स
10 जून- एसडीएसए पुरस्कार नामांकन
16 जून- टोनी पुरस्कार
अगस्त
5 अगस्त- एसडीएसए पुरस्कार
24 अगस्त- एस्ट्रा टीवी पुरस्कार
सितंबर
5 सितंबर- प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स
दिसंबर
17 दिसंबर- ऑस्कर शॉर्टलिस्ट
जनवरी 2025
7 जनवरी- सीएएस पुरस्कार नामांकन
8 जनवरी- एसएजी पुरस्कार नामांकन
10 जनवरी- एएफआई अवॉर्ड्स
17 जनवरी- ऑस्कर नामांकन
फरवरी 2025
8 फरवरी- डीजीए अवॉर्ड्स
16 फरवरी- बाफ्टा फिल्म पुरस्कार
22 फरवरी- स्पिरिट अवॉर्ड्स (फिल्म इंडिपेंडेंट)
22 फरवरी- सीएएस पुरस्कार
23 फरवरी- एसएजी पुरस्कार
मार्च
2 मार्च- ऑस्कर अवॉर्ड्स
Cannes Film Festival: कान फिल्म महोत्सव का पोस्टर जारी, इस मशहूर फिल्मकार को खास अंदाज में दी गई श्रद्धांजलि