फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   BTS is set to release their fifth studio album ARIRANG with 14 tracks Know How to pre order in India

ब्रेक के बाद आखिर रिलीज को तैयार बीटीएस का नया एल्बम ARIRANG; जानिए भारत में कैसे कर सकते हैं प्री-ऑर्डर?

Fri, 16 Jan 2026 02:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 16 Jan 2026 02:30 PM IST
सार

BTS album ARIRANG: करीब चार साल के म्यूजिकल ब्रेक के बाद कोरियन-पॉप दिग्गज BTS कमबैक को तैयार हैं। इनका एल्बम ARIRANG रिलीज को तैयार है।

विज्ञापन
BTS is set to release their fifth studio album ARIRANG with 14 tracks Know How to pre order in India
बीटीएस के नए एल्बम का एलान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

के-पॉप बैंड बीटीएस अपना पांचवां स्टूडियो एल्बम, ARIRANG (अरिरंग) लेकर आ रहा है। करीब चार साल के ब्रेक के बाद यह वापसी हो रही है। यह एल्बम 20 मार्च, 2026 को रिलीज होगा। कोविड-19 महामारी और मिलिट्री सर्विस की वजह से एक लंबे ब्रेक के बाद आ रहे बीटीएस के इस एल्बम को लेकर फैंस उत्साहित हैं। इसे प्री-ऑर्डर भी किया जा सकता है।

विज्ञापन


एल्बम की डिटेल की साझा, वर्ल्ड टूर का भी किया एलान
साल 2020 के बाद बीटीएस का यह पहला स्टूडियो एल्बम है। एल्बम ARIRANG में 14 ट्रैक हैं। बीटीएस ने सोशल मीडिया पर अपने इस आगामी एल्बम को लेकर कुछ डिटेल साझा की हैं। इसी के साथ अपने वर्ल्ड टूर का भी एलान किया है। यह टूर 09 अप्रैल से गोयांग से शुरू होगा।
विज्ञापन


प्री-ऑर्डर से जुड़ी डिटेल
महीनों के इंतजार और तमाम अटकलों के बाद के-पॉप बैंड ने अब सोशल मीडिया अकाउंट से आधिकारिक रूप से इस एल्बम पर जानकारी साझा की है। ARIRANG शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को रिलीज होगा। एल्बम की शिपिंग उसी दिन शुरू होगी। एल्बम की शिपिंग सभी क्षेत्रों में खरीदारी के ऑर्डर के अनुसार होगी। एल्बम को प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। प्री-ऑर्डर शुक्रवार, 16 जनवरी को शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Interscope Records (@interscope)




भारत में कैसे करें प्री-ऑर्डर?
भारत में मौजूद इस के-पॉप बैंड के फैंस वीवर्स के जरिए एल्बम प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म सीधे भारत में डिलीवरी करता है। फैसं को वीवर्स अकाउंट बनाना होगा। वीवर्स शॉप का इस्तेमाल करके आसानी से ऑनलाइन ऑर्डर देना होगा। यह एल्बम BTS के लिए एक नए क्रिएटिव दौर की शुरुआत का संकेत भी है। बता दें कि इस के-पॉप बैंड का चौथा स्टूडियो एल्बम, 'मैप ऑफ द सोल: 7', फरवरी 2020 में रिलीज हुआ था। 

क्या है  ARIRANG का अर्थ?
इस एल्बम का टाइटल 'अरिरंग' कोरिया के मशहूर लोक गीत से लिया गया है। यह घर वापसी और मजबूती का प्रतीक है। यूनेस्को के अनुसार, अरिरंग एक मशहूर कोरियन लोक गीत परंपरा है, जो पीढ़ियों से मौखिक रूप से चली आ रही है। यह कई पारंपरिक और आधुनिक रूपों में मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed