फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Broadway poster artist David Edward Byrd passed away at the age of 83

David Edward: हैरी पॉटर का विजुअलाइजेशन करने वाले डेविड एडवर्ड का निधन, ब्रॉडवे समेत कई पोस्टर्स भी डिजाइन किए

Wed, 05 Feb 2025 01:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Feb 2025 01:31 PM IST
सार

David Edward Byrd Passed Away: मशहूर अमेरिकी आर्टिस्ट डेविड एडवर्ड ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 83 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
Broadway poster artist David Edward Byrd passed away at the age of 83
David Edward - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकप्रिय अमेरिकी आर्टिस्ट, ग्राफिक डिजाइनर डेविड एडवर्ड का निधन हो गया है। हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक उन्होंने 83 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। रिपोर्ट के मुताबिक आर्टिस्ट डेविड ने सोमवार को न्यू मैक्सिको के अल्बुकर्क के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। डेविड के मित्र जोलिनो बेसेरा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए उनके निधन की पुष्टि की।

विज्ञापन

Broadway poster artist David Edward Byrd passed away at the age of 83
David Edward - फोटो : सोशल मीडिया

जे. के रोलिंग के साथ किया काम
डेविड एडवर्ड साल 1991 से 2002 तक बर्ड वार्नर ब्रदर्स क्रिएटिव सर्विसेज में सीनियर इलस्ट्रेटर रहे। उन्होंने लूनी ट्यून्स और हैना-बारबेरा के सभी पात्रों के लिए चित्र, पृष्ठभूमि और स्टाइल गाइड तैयार किए। उन्होंने 'हैरी पॉटर' फेम लेखिका जे.के रोलिंग के साथ भी काम किया। हैरी पॉटल की पहली तीन किताबों पर डेविड ने जे.के रोलिंग के साथ काम किया, जिससे बाद में इन किताबों पर बनने वाली फिल्मों के लिए एक विजुअल आधारशिला तैयार की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

निमोनिया के चलते निधन
डेविड के मित्र जोलिनो ने साझा किए पोस्ट में बताया है कि आर्टिस्ट का निधन निमोनिया के चलते हुआ। डेविड बर्ड पॉप कल्चर में मशहूर ग्राफिक आर्टिस्ट रहे। उन्होंने लोकप्रिय रॉक बैंड और ब्रॉडवे प्रस्तुतियों के लिए कलाकृतियां बनाईं। उन्होंने न्यूयॉर्क में फिलमोर ईस्ट के लिए रॉक प्रमोटर बिल ग्राहम के साथ मिलकर काम किया और मूल वुडस्टॉक फेस्टिवल के लिए एक पोस्टर डिजाइन किया। 

यह खबर भी पढ़ें:
Siddharth Chopra Neelam Wedding: घोड़ी चढ़ने को तैयार प्रियंका के भाई, माता रानी की पूजा के साथ रस्में शुरू

विज्ञापन

बतौर आर्ट टीचर भी किया काम
डेविड का जन्म 4 अप्रैल, 1941 को क्लीवलैंड, टेनेसी में हुआ। उनकी परवरिश मियामी बीच, फ्लोरिडा में हुई। उन्होंने 1990 से अपना करियर शुरू किया और कई वर्षों तक न्यूयॉर्क के प्रैट इंस्टीट्यूट में आर्ट के टीजर रहे। फिर, लॉस एंजिल्स जाने के बाद उन्होंने मार्क टेपर फोरम और पासाडेना प्लेहाउस के अलावा अन्य स्थानों के लिए कलाकृतियां बनाईं।

यह खबर भी पढ़ें:
Delhi Assembly Elections: दिल्ली चुनाव में वोट करते हैं बॉलीवुड के कई सितारे, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed