फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   British Rapper Central Cee Wear Lord Shiva Face Print T Shirt In Mumbai Music Concert

ब्रिटिश रैपर पर चढ़ा देसी रंग, सेंट्रल सी की टी-शर्ट ने खींचा फैंस का ध्यान; देखें वायरल वीडियो

Sun, 23 Nov 2025 12:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 23 Nov 2025 12:17 PM IST
सार

British Rapper Central Cee Viral Video: इन दिनों कई विदेशी सिंगर, रैपर भारत में म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए आ रहे हैं। शनिवार रात ब्रिटिश रैपर सेंट्रल सी ने मुंबई में परफॉर्म किया। इस मौके पर उनकी टी-शर्ट ने इंडियन फैंस का दिल जीत लिया।

विज्ञापन
British Rapper Central Cee Wear Lord Shiva Face Print T Shirt In Mumbai Music Concert
ब्रिटिश रैपर सेंट्रल सी - फोटो : इंस्टाग्राम@rollingloudindia

विस्तार

ब्रिटिश रैपर ने मुंबई कॉन्सर्ट में अपने गानों से गजब का समा बांध दिया। फैंस उनके गानों पर थिरकते नजर आए। लेकिन सोशल मीडिया पर उनके म्यूजिक कॉन्सर्ट से ज्यादा चर्चा, उनकी टी-शर्ट की है। इस टी-शर्ट को देखकर इंडियन फैंस काफी खुश हैं। ऐसा क्या था, सेंट्रल सी की टी-शर्ट में? और यूजर्स ने क्या रिएक्शन दिए हैं? 

विज्ञापन


 

British Rapper Central Cee Wear Lord Shiva Face Print T Shirt In Mumbai Music Concert
ब्रिटिश रैपर सेंट्रल सी - फोटो : इंस्टाग्राम@rollingloudindia

टी-शर्ट पर नजर आया महादेव का चेहरा
ब्रिटिश रैपर के कुछ वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। इसमें वह स्टेज पर गाना गा रहे हैं। उन्होंने जो टी-शर्ट पहनी है, उस पर भगवान शिव की तस्वीर बनी हैं। रैपर का लुक इस टी-शर्ट की वजह से काफी यूनीक लग रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स रैपर सेंट्रल सी की तारीफ कर रहे हैं।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rolling Loud India 🇮🇳 (@rollingloudindia)


ये खबर भी पढ़ें: Akon: 'छम्मक छल्लो' फेम सिंगर एकॉन के साथ बदसलूकी, बंगलुरू में हुए लाइव काॅन्सर्ट में फैंस ने खींची पैंट 

यूजर्स ने दिए रिएक्शन 
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ब्रिटिश रैपर की वायरल वीडियो को एप्रीशिएट किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘सेंट्र्रल सी ने महादेव वाली टी-शर्ट पहनी है, यह देसी फैंस की जीत है।’ एक अन्य यूजर ने ‘ओम नम शिवाय:’ कमेंट सेक्शन में लिखा। कई यूजर्स ने ब्रिटिश रैपर के एफर्ट को पसंद किया और उनके लिए कमेंट सेक्शन में जमकर हार्ट इमोजी शेयर किए।  



कौन है रैपर सेंट्रल सी
सेंट्रल सी का असल नाम ओकले नील सीजन-सु है। 27 साल की उम्र में वह ब्रिटिश म्यूजिक इंडस्ट्री का उभरता हुआ नाम बन चुके हैं। साल 2020 में ‘डे इन द लाइफ’ नाम के गाने से वह काफी मशहूर हुए। पिछले कुछ साल में उनके गाने यूके एल्बम चार्ट में टॉप पर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed