फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Box Office Collection Tom Cruise Mission Impossible The Final Reckoning Earnings Increase On Sunday

Box Office: दर्शकों को पसंद आया टॉम क्रूज का एक्शन, जानें MI8 और बाकी फिल्मों का कैसा बीता संडे

Mon, 19 May 2025 08:37 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 19 May 2025 08:37 AM IST
सार

Box Office Report: सिनेमाघरों में इन दिनों दो हॉलीवुड फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर अजय देवगन की ‘रेड 2’ अभी भी अपनी रफ्तार बनाए हुए है। जानें संडे का दिन इन फिल्मों के लिए कैसा बीता।

विज्ञापन
Box Office Collection Tom Cruise Mission Impossible The Final Reckoning Earnings Increase On Sunday
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉक्स ऑफिस इन दिनों टॉम क्रूज का जलवा देखने को मिल रहा है। मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की आठवीं फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ सिनेमाघरों में दर्शकों द्वारा पसंद की जा रही है। कमाई के मामले में ये फिल्म नए-नए कीर्तिमान बना रही है। वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड की एक और फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए हुए है। जबकि इन दोनों के बीच अजय देवगन की ‘रेड 2’ भी धीमे-धीमे आगे बढ़ रही है। जानते हैं रविवार को इन फिल्मों का क्या रहा हाल।

विज्ञापन

Box Office Collection Tom Cruise Mission Impossible The Final Reckoning Earnings Increase On Sunday
‘मिशन इंपॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ - फोटो : सोशल मीडिया

मिशन इंपॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग
टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल’ सीरीज की भारत में काफी लोकप्रियता है। यही कारण है कि जब सीरीज की अंतिम फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ भारत में रिलीज हुई, तो दर्शक फिल्म को देखने के टूट पड़े। फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है। अब ‘मिशन इंपॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ ने संडे को छुट्टी के दिन शानदार कमाई करते हुए 17.69 करोड़ का कारोबार किया। इससे पहले शनिवार को अपने पहले दिन फिल्म ने 17.50 करोड़ की कमाई की थी। जिसके साथ ही दो दिनों में ही फिल्म की कुल कमाई 35.19 करोड़ रुपए पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Box Office Collection Tom Cruise Mission Impossible The Final Reckoning Earnings Increase On Sunday
‘मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग’ ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब

बॉक्स ऑफिस पर चला टॉम क्रूज का जादू
‘मिशन इंपॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ को लेकर भारत में रिलीज से पहले ही काफी उत्साह था। इसीलिए फिल्म को अमेरिका से भी पहले भारत में रिलीज किया गया। टॉम क्रूज और मिशन इम्पॉसिबल सीरीज की लोकप्रियता का ही नतीजा है कि इस फिल्म ने पहले ही दिन 'ओपनहाइमर' जैसी ऐतिहासिक फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। साथ ही भारत में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में इसने जगह बना ली है। एआई के बढ़ते प्रकोप की कहानी दिखाती फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

Box Office Collection Tom Cruise Mission Impossible The Final Reckoning Earnings Increase On Sunday
फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स
टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल के अलावा एक और हॉलीवुड फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लड लाइन्स’ भी इस समय बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। 15 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी रविवार को 6.25 करोड़ की कमाई की। इसके साथ चार दिनों में फिल्म की कुल कमाई अब 22.10 करोड़ पहुंच गई है।

Box Office Collection Tom Cruise Mission Impossible The Final Reckoning Earnings Increase On Sunday
रेड 2 - फोटो : X
रेड 2
दो हॉलीवुड फिल्मों के बीच अजय देवगन की ‘रेड 2’ धीरे-धीरे 150 करोड़ के करीब पहुंच रही है। अब फिल्म 150 करोड़ के आंकड़े की दहलीज पर खड़ी है। अपनी रिलीज के 18वें दिन भी फिल्म ने शानदार आंकड़े हासिल किए हैं। रविवार को रेड 2 ने 5.50 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 149 करोड़ पहुंच गई है। ऐसे में उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 150 करोड़ के आंकड़े पार कर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed