फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Box Office Collection Mission: Impossible - The Final Reckoning Earnings Fallen On Day 3

Box Office Collection MI8 Day 3: सोमवार को लुढ़की ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ की कमाई, जानें बाकी फिल्मों का हाल

Tue, 20 May 2025 08:46 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 20 May 2025 08:46 AM IST
सार

Box Office Collection: शुरूआती दो दिनों में ताबड़तोड़ कमाई करने वाली टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ के सोमवार के आंकड़े भी आ गए हैं। जानिए मंडे टेस्ट में क्या रहा बॉक्स ऑफिस का हाल।

विज्ञापन
Box Office Collection Mission: Impossible - The Final Reckoning Earnings Fallen On Day 3
मिशनल इम्पॉसिबल 8 और फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉक्स ऑफिस पर इस समय टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ अपना दबदबा बनाए हुए हैं। वहीं इसके साथ एक और हॉलीवुड फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स’ भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। इन दोनों हॉलीवुड फिल्मों के बीच अजय देवगन की ‘रेड 2’ कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। जानते हैं सोमवार को कैसा रहा इन फिल्मों का कलेक्शन।

विज्ञापन

Box Office Collection Mission: Impossible - The Final Reckoning Earnings Fallen On Day 3
मिशन इम्पॉसिबल 8 - फोटो : सोशल मीडिया

मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग
शनिवार को रिलीज हुई टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ ने शुरूआती दो दिनों में तो जबरदस्त कमाई की और फिल्म का कलेक्शन 30 करोड़ से ऊपर निकल गया था। अब तीसरे दिन मंडे टेस्ट मिशन इम्पॉसिबल की 8वीं कड़ी के कलेक्शन में भारी गिरावट आई है। सोमवार को फिल्म ने 6.75 करोड़ का कारोबार किया है। इससे पहले रविवार को फिल्म ने 17 करोड़ और शनिवार 16.5 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह से शुरूआती तीन दिनों में फिल्म की कमाई 40.25 करोड़ पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Box Office Collection Mission: Impossible - The Final Reckoning Earnings Fallen On Day 3
मिशल इम्पॉसिबल 8 - फोटो : सोशल मीडिया

लोगों को पसंद आ रहा टॉम क्रूज का एक्शन
मिशन इम्पॉसिबल 8 के शुरूआती तीन दिनों को देखकर ये कहा जा सकता है कि एक बार फिर लोगों को टॉम क्रूज का एक्शन अवतार पसंद आ रहा है। जाहिर है कि एमआई सीरीज की भारत में काफी लोकप्रियता है। इसीलिए फिल्म को अमेरिका से भी पहले भारत में रिलीज किया गया है।

विज्ञापन

Box Office Collection Mission: Impossible - The Final Reckoning Earnings Fallen On Day 3
फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स
‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ के साथ एक और हॉलीवुड फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स’ भी इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। गुरुवार 15 मई को रिलीज हुई इस फिल्म को एक दिन लंबा वीकेंड मिला। लेकिन सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। रविवार को 6.6 करोड़ का कारोबार करने वाली ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स’ सोमवार को सिर्फ 3 करोड़ का ही कारोबार कर पाई। इस तरह से पांच दिनों में फिल्म की कुल कमाई 25.45 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाई है।

Box Office Collection Mission: Impossible - The Final Reckoning Earnings Fallen On Day 3
रेड 2 - फोटो : यूट्यूब
रेड 2
दो हॉलीवुड फिल्मों के बीच अजय देवगन की ‘रेड 2’ धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। रेड 2 ने रिलीज के 19वें दिन अपने तीसरे सोमवार में 2.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। जबकि तीसरे रविवार को फिल्म की कमाई 5.65 करोड़ रुपए रही थी। 19 दिनों में फिल्म की कुल कमाई अब 151.50 करोड़ रुपए हो गई है। इस तरह से फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा अपने तीसरे सोमवार को पार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed