फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Border 2 update Black Warrant actor Paramvir Singh Cheema joins Sunny Deol diljit dosanjh varun dhawan film

Border 2: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का हिस्सा बने 'ब्लैक वारंट' फेम परमवीर सिंह चीमा, अभिनेता ने जाहिर की खुशी

Sat, 01 Feb 2025 04:23 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 01 Feb 2025 04:23 PM IST
सार

अभिनेता परमवीर सिंह चीमा सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इस अवसर के बारे में उत्साह व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Border 2 update Black Warrant actor Paramvir Singh Cheema joins Sunny Deol diljit dosanjh varun dhawan film
परमवीर सिंह चीमा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता परमवीर सिंह चीमा 'बॉर्डर 2' के साथ बड़े पर्दे पर पदार्पण करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता को आखिरी बार विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म 'ब्लैक वारंट' में देखा गया था। अब उन्होंने 'बॉर्डर 2' का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपना उत्साह साझा करते हुए कहा कि उन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वह इस फिल्म का हिस्सा हैं।

विज्ञापन

अभिनेता ने जाहिर की खुशी
बॉर्डर 2 में भूमिका मिलने के बारे में बात करते हुए परमवीर ने कहा, 'मैं अभी भी इस भ्रम में हूं कि यह सब हो रहा है। सबसे पहले मैंने अपनी दादी को फोन किया और कहा, 'बॉर्डर 2 सिनेमा देखने जाना है।' यह एक ऐसा अनुभव है, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मेरे दिमाग में बस एक गाना चलता रहता है- संदेशे आते हैं।' अभिनेता ने यह भी बताया कि वह फिलहाल फिल्म के एक वॉर सीन की शूटिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं परमवीर चीमा
परमवीर चीमा कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं, जिनमें टब्बर, चमक और सपने वर्सेज एवरीवन में इमोशनल ड्रामा शामिल है। भारत के सबसे बड़े जेल ड्रामा 'ब्लैक वारंट' में उनकी हालिया भूमिका ने स्क्रीन पर फैंस का ध्यान आकर्षित किया और उनके अभिनय को समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों की सराहना भी मिली।
Coldplay at Mahakumbh: गंगा में डुबकी लगाते क्रिस मार्टिन का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- ‘कॉन्सर्ट तो बहाना..’

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'बॉर्डर 2' में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। यह 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। फिल्म की निर्माता जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता हैं। 'बॉर्डर 2' को 23 जनवरी, 2026 को भव्य रूप से रिलीज किया जाएगा।
Kriti Sanon: फरवरी के महीने में कृति पर चढ़ा इश्क का रंग, बोली- फिर से होगा प्यार-तकरार-हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed