फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   zwigato trailer released Kapil Sharma facing the struggle of life as a delivery boy in director nandita das fi

Zwigato Trailer: मजदूरों के संघर्ष को दर्शाता 'ज्विगाटो' का ट्रेलर, डिलीवरी ब्वॉय बन कपिल शर्मा ने जीता दिल

Mon, 19 Sep 2022 04:46 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 19 Sep 2022 04:46 PM IST
सार

अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर कपिल शर्मा फिल्म 'ज्विगाटो' में एक अलग अवतार में दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है, जिसमें कपिल का थोड़ा सख्त रूप देखने को मिला है। 

विज्ञापन
zwigato trailer released Kapil Sharma facing the struggle of life as a delivery boy in director nandita das fi
कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा टीवी के बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। कपिल लंबे समय से अपनी फिल्म 'ज्विगाटो' की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म से कपिल का लुक काफी समय पहले ही सामने आ गया था, जिसमें वह एक डिलीवरी ब्वॉय की भूमिका में दिखे थे। वहीं, अब इस फिल्म का शानदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। इस फिल्म में कपिल का अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। हमेशा लोगों को हंसाने वाले कॉमेडियन इस फिल्म में एक आम इंसान की भूमिका में दिखाई देंगे, जो जिंदगी की परेशानियों का सामना कर रहा है। फिल्म में एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी कपिल शर्मा की पत्नी के रूप में दिखाई देंगी।

विज्ञापन

 

इस फिल्म का ट्रेलर 1 मिनट 39 सेकंड का है, जिसकी शुरुआत एक बिल्डिंग से होती है, जहां डिलीवरी ब्वॉय बने कपिल पिज्जा लेकर पहुंचते हैं। लेकिन शुरुआत में ही एक सीन आता है, जिसमें दिखाया गया है कि बिल्डिंग में लिफ्ट का इस्तेमाल करना डिलीवरी ब्वॉय के लिए मना है और इसी वजह से वह सीढ़ियों का इस्तेमाल करके ऊपर जाते हैं। इस सीन के जरिए डिलीवरी ब्वॉय की परेशानियों का जिक्र किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ही ट्रेलर में कपिल शर्मा के परिवार की झलक भी दिखाई गई है जिनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए कपिल रात-दिन काम करने के लिए तैयार हैं। ट्रेलर में ऐसा ही एक सीन आता है, जहां कपिल कहते हैं कि आज वह 10 डिलीवरी करेंगे। हालांकि, परिवार में परेशानियां तब शुरू होती हैं, जब कपिल की पत्नी शहाना भी काम के लिए बाहर निकलती हैं। इसके बाद आम परिवार की तरह कपिल के घर में बहस शुरू होती है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

विज्ञापन

कपिल शर्मा ने अपनी फिल्म के इस ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके कैप्शन में अभिनेता ने बताया कि इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सफल वर्ल्ड प्रीमियर के बाद, ज्विगाटो अब बुसान फिल्म फेस्टिवल में दिल जीतने की तैयारी में है। यहां देखिए ज्विगाटो का इंटरनेशनल ट्रेलर।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed