फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   zwigato actress Sayani Gupta called Indian men uncivilized during flight see netizens reaction

Sayani Gupta: सयानी गुप्ता ने भारतीय पुरुषों को बताया 'असभ्य', जानें क्यों अभिनेत्री ने कही यह बड़ी बात

Mon, 30 Oct 2023 02:39 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Mon, 30 Oct 2023 02:39 PM IST
विज्ञापन
zwigato actress Sayani Gupta called Indian men uncivilized during flight see netizens reaction
सयानी गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
सयानी गुप्ता बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस में शुमार हैं। उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज में अलग-अलग तरह की भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीता है। मायानगरी में अपने एक दशक से अधिक के करियर में उन्होंने 'फैन',  'मार्गरीटा विद ए स्ट्रॉ', 'आर्टिकल 15'  और 'पार्च्ड'  जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। हाल ही में, अभिनेत्री कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगेटो' में नजर आई थीं। वहीं, अब सयानी गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने भारतीय पुरुषों को असभ्य बताया है। 
विज्ञापन


भारतीय पुरुषों को बताया असभ्य 
सयानी गुप्ता के पोस्ट की बात करें तो अभिनेत्री ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैडल पर एक नोट साझा किया है। इस नोट में अभिनेत्री ने कुछ असभ्य व्यवहारों को देखते हुए भारतीय पुरुषों को असभ्य बताया है। उन्होंने फ्लाइट के दौरान अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने तो अपने बैग से मेरे चेहरे को पर मार दिया था और उसे इसका एहसास भी नहीं हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Preity Zinta: प्रीति जिंटा को बीसीयू से मिलेगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि, अभिनेत्री बोलीं- यह मेरा सौभाग्य
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट लिख कही यह बात 
सयानी गुप्ता ने नोट में लिखा, 'फ्लइट में भारतीय पुरुष का व्यवहार असभ्य होते हैं। बिना जगह का ध्यान दिए तेज आवाज वाले फोन बजना, खाँसना, बिना ढके छींकना इस तरह का व्यवहार करना असभ्य है। ओह, एक आदमी ने अपने बैग से मेरे चेहरे को लगभग मार ही दिया था और उसे इसका एहसास भी नहीं हुआ, जबकि बाकी सभी लोग हैरानी से मुझे देख रहे थे।' अभिनेत्री ने आगे कहा, 'हां, आपमें से कई लोग इसे पढ़ रहे हैं और इस बात से सहमत नहीं होंगे। सयानी गुप्ता के इस नोट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।'

यूजर बोले- महिलाएं भी कम नहीं
इस बात पर उनके फैंस सहमत नजर आए, तो वहीं कुछ ऐसे लोग भी थे जो सयानी से पूरी तरह असहमत थे। एक यूजर ने कमेंट किया, 'अगर हम कहें कि 'सभी लड़कियां एक जैसी हैं, तो उसे बुरा लगेगा।' एक अन्य ने कहा, 'शिष्टाचार की कमी के मामले में महिलाएं भी किसी से कम नहीं हैं।' यूजर ने कहा, 'मुझे फ्लाइट में ऐसी बदमाश महिलाओं से निपटना पड़ा है।' एक अन्य ने लिखा, 'अगर आपको लगता है कि पश्चिम में पुरुष अलग हैं, तो हर जगह असभ्य लोग हैं, लेकिन हर किसी को भारत से जो कुछ भी आता है, उसे हेय दृष्टि से देखना होगा।'

यह भी पढ़ें: Singham Again: 'सिंघम अगेन' से रणवीर सिंह का पोस्टर जारी, पुलिस के धाकड़ अवतार में नजर आए अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed