Zubeen Garg: ‘जुबीन गर्ग को जहर दिया गया’, बैंडमेट ने किया खुलासा; आयोजक पर लगाए गंभीर आरोप
Zubeen Garg Death Controversy: सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। जांच एजेंसी को सिंगर के बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने नई जानकारी साझा की है। शेखर का आरोप है कि जुबीन गर्ग को जहर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों सिंगर जुबीन गर्ग की मौत को लेकर जांच चल रही है। इस दौरान सिंगर के एक बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने नया खुलासा किया है। पीटीआई की खबर के अनुसार शेखर ज्योति गोस्वामी ने जांच एजेंसियों को बताया है कि जुबीन गर्ग को जहर दिया गया। शेखर ज्योति गोस्वामी ने अपने बयान में जुबीन गर्ग के शो के आयोजक श्यामकानु महंत और मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जुबीन के बैंडमेट ने लगाया साजिश का आरोप
पुलिस के आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार जुबीन गर्ग के बैंड के साथी शेखर ज्योति गोस्वामी ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। बैंडमेट ने आरोप लगाया है कि जुबीन गर्ग को सिंगापुर में जहर दिया गया था। शेखर ज्योति गोस्वामी ने एसआईटी (SIT) को दिए गए अपने बयान में कहा कि जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और शो के आयोजन श्यामकानु महंत ने सिंगर को जहर दिया। साथ ही इस साजिश को छिपाने के लिए जानबूझकर एक विदेशी जगह को चुना।
जुबीन के मुंह से झाग निकल रहा था
शेखर ज्योति गोस्वामी ने यह भी बताया कि मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा ने उन्हें यॉट के वीडियो शेयर करने से मना किया था। साथ ही सिंगर के बैंडमेट शेखर ने यह आरोप भी लगाया कि मैनेजर ने खुद शराब अरेंज करने पर जोर दिया था।आयोजकों को इसके लिए मना कर दिया। इस बात से ही शक बढ़ जाता है। शेखर ने कहा, ‘आखिरी पलों में जुबीन गर्ग हांफ रहे थे, मुंह और नाक से झाग निकल रहा था। लेकिन मैनेजर ने इन बातों को एसिड रिफ्लक्स बताकर खारिज कर दिया। वह कहते सुनाई दिए, ‘जाबो दे, जाबो दे’ ( जाने दो, जाने दो)। इस बयान पर आगे जांच होगी।
जुबीन की पत्नी को सौंपी गईं दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट
वहीं दूसरी तरफ असम पुलिस ने शनिवार को सिंगापुर से आई जुबीन गर्ग की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग को सौंप दी। पीटीआई के मुताबिक एसआईटी का एक अधिकारी यह रिपोर्ट सौंपने के लिए गुवाहाटी के काहिलीपारा इलाके में गरिमा के घर गया था। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी शुक्रवार को कहा था कि राज्य सरकार ने सिंगापुर में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट गुरुवार को गरिमा को सौंप दी है। उन्होंने कहा, ‘यह गरिमा पर निर्भर है कि वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करती हैं या नहीं।’
एसआईटी अधिकारी ने दर्ज किया जुबीन की पत्नी का बयान
सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में एसआईटी अधिकारी मोरमी दास ने भी मीडिया से बात की है। वह कहती हैं, ‘मैंने आज गरिमा (जुबीन गर्ग की पत्नी) और पाल्मी (जुबीन गर्ग की बहन) के बयान दर्ज किए। मैं इस समय और कोई टिप्पणी नहीं कर सकती हूं, क्योंकि जांच अभी जारी है।'
#WATCH | Guwahati, Assam: In connection with singer Zubeen Garg's death case, SIT officer Moramee Das says, "I recorded statements of Garima (Zubeen Garg's wife) and Palmee (Zubeen Garg's sister) today. I can't comment further at this moment because the investigation is still… pic.twitter.com/brE9k7Wdkf
— ANI (@ANI) October 4, 2025
किस तरह हुई जुबीन गर्ग की माैत
सिंगर जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग दुर्घटना में हुआ। सिंगर जुबीन, पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के लिए सिंगापुर में थे। जुबीन गर्ग की मौत से उनके फैंस काफी दुखी हुए। सिंगर की मौत को लेकर आगे चलकर असम सरकार ने निष्पक्ष जांच का वादा किया। स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम भी बनी।