फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zeenat Aman shares Rekha unseen picture from the set of Ram Balram Fans call them original beauties

Zeenat Aman: जीनत अमान ने रेखा के साझा की 'राम बलराम' के सेट की अनदेखी तस्वीर,अभिनेत्री के लिए लिखा प्यारा नोट

Wed, 19 Jul 2023 06:00 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 19 Jul 2023 06:00 PM IST
सार

यादों की बारात, रोटी कपड़ा और मकान, सत्यम शिवम सुंदरम, डॉन और दोस्ताना जैसी कई शानदार फिल्मों में नजर आईं जीनत अमान ने हाल ही में, रेखा के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की हैं और अभिनेत्री के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है।

विज्ञापन
Zeenat Aman shares Rekha unseen picture from the set of Ram Balram Fans call them original beauties
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जीनत अमान अपने जमाने की दिग्गज अदाकाराओं में शुमार रही हैं। अपने अभिनय और बोल्डनेस से उन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता। यादों की बारात, रोटी कपड़ा और मकान, सत्यम शिवम सुंदरम, डॉन और दोस्ताना जैसी कई शानदार फिल्मों में नजर आईं जीनत अमान ने हाल ही में, रेखा के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की हैं और अभिनेत्री के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है।

विज्ञापन

जीनत अमान ने शेयर की रेखा के साथ तस्वीर
हाल ही में, जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और रेखा की एक बेहद प्यारी सी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों अभिनेत्रियां को एक-दूसरे से बाहें मिलाते हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में रेखा अपनी सिग्नेचर साड़ी और सिल्क बन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, जीनत अमान ने ब्लैक बेल्ट के साथ एक खूबसूरत ड्रेस पहनी थी। तस्वीर में दोनों दिग्गज सितारों ने बेहद खास पल शेयर किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेखा के लिए लिखा यह प्यारा नोट
जीनत अमान ने तस्वीर शेयर करते हुए रेखा के लिए लिखा,'हमारे बीच एक भी शब्द कहे बिना कई साल बीत जाएंगे, फिर हम फ्लाइट में या नर्सरी में एक-दूसरे से टकराएंगे और कुछ घंटे बिना किसी हिचकिचाहट के जीवन के अपडेट साझा करने में बिताएंगे। क्या किसी और के पास ऐसा कोई दोस्त है?’ जीनत का रेखा के लिए यह प्यार देखकर फैंस भी कमेंट सेक्शन में बेहद प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं।

OMG2: अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ की रिलीज डेट टली? गाने से तारीख हटाने पर बढ़ा सस्पेंस

विज्ञापन

फैंस लुटा रहे हैं प्यार
जीनत की इस पोस्ट पर फैंस भी अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह तस्वीर स्पष्ट रूप से उनकी 1980 की फिल्म "राम बलराम" के मुहूर्त पर ली गई थी।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘दोनों अभिनेत्री एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘दोनों की मित्रता साफ झलक रही है। भगवान ऐसी दोस्ती सभी को दे।’ वर्क फ्रंट की बात करें जीनत अमान को आखिरी बार 2019 में आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में देखा गया था। अब वह वेब सीरीज शोस्टॉपर में अपने ओटीटी डेब्यू के लिए तैयारी कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed