फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zeenat Aman Shared A Post On Instagram Amitabh Bachchan Daughter Shweta Reacted In A sweet way

Zeenat Aman: जीनत अमान ने बॉसी अंदाज में इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर, श्वेता बच्चन ने कह दी यह बात

Thu, 20 Apr 2023 11:48 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 11:48 PM IST
सार

जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत अंदाज में तस्वीरें साझा की हैं, जिसपर श्वेता बच्चन ने बहुत प्यारा कमेंट किया है। 

विज्ञापन
Zeenat Aman Shared A Post On Instagram Amitabh Bachchan Daughter Shweta Reacted In A sweet way
जीनत अमान - फोटो : social media

विस्तार

जीनत अमान गुजरे जमाने की बेहतरीन अदाकारा हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में तमाम शानदार और हिट फिल्में की हैं। एक्ट्रेस ने अपने काम के दम पर एक सफल मुकाम हासिल किया है। वहीं, बीते कुछ वक्त पहले ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रखा है। दरअसल, उन्होंने कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम ज्वाइन किया है, जिसके बाद से वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता है कि वह 70 की हो चुकी हैं।

विज्ञापन


जीनत ने साझा की तस्वीरें
हाल ही में जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने ब्लैक ब्लेजर, ब्लैक पैंट और व्हाइट टी शर्ट पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने सनग्लासेस लगाए हुए हैं। अपने इस लुक को कम्पलीट करने के लिए गले में, हाथों में और कानों में गोल्डन ज्वेलरी पहनी है, जो उनके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रही है। एक्ट्रेस का यह फॉर्मल लुक बेहद शानदार नजर आ रहा है। उनकी इन तस्वीरों को देख कर लोग अच्छी-अच्छी यंग एक्ट्रेस को भी भूल जाएंगे।कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता है कि वह अपने 70s में हैं। 
विज्ञापन


यूजर्स ने जमकर की तारीफ
जीनत की इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- वंस ए डीवा, ऑलवेज ए डीवा। दूसरे यूजर ने लिखा- बॉस लेडी। एक और यूजर ने लिखा- ट्रूली आइकॉनिक। वहीं, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने भी एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा- हमेशा की तरह मनमोहक। साथ ही समीरा रेड्डी ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- उफ्फ, बॉस बेब वाइब्स।
विज्ञापन
विज्ञापन


KKK 13: 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आएंगे करण? एक्टर ने सोशल मीडिया पर उठाया राज से पर्दा

कई बड़े कलाकारों के साथ कर चुकी हैं काम
आपको बता दें कि जीनत अमान अपने जमाने की बेहतरीन एक्ट्रेस हुआ करती थीं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। उन्होंने राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र जैसे कलाकारों के साथ मिलकर बेहतरीन फिल्में की हैं। साथ ही वह अपने वक्त में बोल्डनेस को लेकर हमेशा ही चर्चा में रही हैं। अब वह अपनी पर्सनल लाइफ का लुत्फ उठा रही हैं। 

Dream Girl 2: ईद पर फैंस से मिलेंगी 'पूजा'? आयुष्मान खुराना ने 'ड्रीम गर्ल 2' के फर्स्ट लुक को लेकर दिया अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed