फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zeenat Aman Is Making Her Comeback With Web Series Called 'Love, Life & Screw Ups'

गंदी गालियों से भरी बेव सीरीज से जीनत अमान की वापसी, ऐसी भी क्या मजबूरी मैडम?

Fri, 07 Apr 2017 09:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 07 Apr 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
Zeenat Aman Is Making Her Comeback With Web Series Called 'Love, Life & Screw Ups'
जीनत अमान
अपने जमाने की मशहूर अदाकारा जीनत अमान एक बार फिर एक्टिंग में लौट रही हैं लेकिन इस बार वो किसी फिल्म में नजर नहीं आएंगी। जीनत जल्द ही 'Love, Life & Screw Ups' नाम की एक वेब सीरीज में दिखेंगी। इस सीरीज का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है।
विज्ञापन


वेब सीरीज के जमाने में जाहिर है कि वेब सीरीज की जाए लेकिन जीनत ने शायद जल्दबाजी कर दी है। उन्होंने वापसी के लिए एक ऐसी वेब सीरीज को चुन लिया जो किसी भी लिहाज से उनके लायक नहीं थी। 
विज्ञापन


अमिताभ के साथ हिट जोड़ी बना चुकी इस अदाकारा को इस तरह की फूहड़ और गालियों से पगी फिल्म में काम करने की क्या जरूरत थी, फिल्मी पंडित भी नहीं समझ पा रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीरीज में जीनत ने बुढ़ा चुकी एक आधुनिक महिला 'जोएना' का किरदार निभाया है जो युवाओं के साथ समय बिताना पसंद करती है। इसमें जीनत के अलावा काफी सारे एक्टर्स हैं। इतने सारे एक्टर होने के बावजूद ट्रेलर में कहीं भी कोई तुक नही दिखता, खुले तौर पर गंदी गालियां और बेवजह का अंग प्रदर्शन वेब सीरीज को लचर बना देगा। लेकिन ये बात शायद फिल्म के डायरेक्टर कपिल कॉस्तुभ को समझ नही आई।


अगर जीनत आपकी भी पसंदीदा अभिनेत्री हैं तो इस सीरीज में उन्हें देख कर आपको थोड़ी निराशा हो सकती है क्योकि इस सीरीज में ऐसा कुछ नहीं है जिसके लिए जीनत जानी जाती थी। वेब सीरीज सतही किस्म की सीरीज है जिसका फिल्मांकन भी कुछ खास नहीं दिख रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed