फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   zakir hussain serial beechvale will on air on 2 october

जाकिर हुसैन लेकर आ रहे हैं आम आदमी की कहानी 'बीचवाले', मुश्किलों से जूझते हुए बिखेर देंगे मुस्कुराहट

Mon, 01 Oct 2018 05:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 01 Oct 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
zakir hussain serial beechvale will on air on 2 october
beechvale
जाकिर हुसैन का नया टीवी सीरियल 'बीचवाले' 2 अक्टूबर से शुरू होने वाला है । शो का पूरा नाम ‘बीचवाले-बापू देख रहा है’ है । आम आदमी के बीच इस शो की काफी चर्चा हो रही है । दरअसल, ये शो भी आम आदमी की जिंदगी पर आधारित है ।
विज्ञापन


ये शो सब टीवी पर टेलीकास्ट होगा । इस शो का निर्माण और निर्देशन, गरिमा विजन के अश्विनी धीर ने किया है । ‘बीचवाले-बापू देख रहा है’ सीरियल की कहानी भारत के मिडिल-क्लास व्यक्ति की है । वह अपने मूल्यों और इच्छाओं के बीच फंसा है ।
विज्ञापन


उसका सपना एक बड़ा घर, फैंसी कार खरीदने और विदेश घूमने का है, लेकिन सीमित आय और जरूरी खर्चों की वजह से एक के बाद उसके सपने पीछे छूटते चले जाते हैं । शो जाकिर हुसैन अभिनीत, बॉबी बीचवाले के इर्द-गिर्द घूमता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉबी मुख्य नायक है, जो कि एक संयुक्त परिवार का हिस्सा है । इस परिवार में रहते हैं, बॉबी के 70 साल के पिता (मिथिलेश चतुर्वेदी) और 92 साल के उसके दादाजी (जगदीश कंवल), जिन्हें लोग ‘बापूजी’ कहकर बुलाते हैं । वह एक स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed