ट्रोल: 'बबीताजी' के बाद अब युविका चौधरी ने किया जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल, उठी गिरफ्तारी की मांग तो मांगी माफी
- एक्ट्रेस युविका चौधरी ने वीडियो में इस्तेमाल किया जातिसूचक शब्द।
- सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #अरेस्टयुविकाचौधरी।
- गिरफ्तारी की मांग उठने पर एक्ट्रेस ने मांगी माफी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्ट्रेस युविका चौधरी विवादों में घिर गई हैं। ट्विटर पर #ArrestYuvikaChoudhary टॉप ट्रेंड बना हुआ है। दरअसल, युविका चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसे देखने के बाद विवाद बढ़ गया है।
वीडियो के मुताबिक युविका के पति प्रिंस नरूला हेयरकट करवा रहे हैं। तभी युविका वहां फोन लेकर आती हैं और वीडियो बनाने लग जाती हैं। इसी दौरान युविका कहती हैं, जब भी मैं ब्लॉग बनाती हूं तो मैं ऐसे ही खड़ी हो जाती हूं। मुझे इतना वक्त मिलता ही नहीं है कि अपने आप को ढंग से निखार सकूं। इसी दौरान वह जाति विशेष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करती हैं।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद ही सोशल मीडिया पर लगातार युविका पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और वो उन्हें गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। विवाद बढ़ता हुआ देख युविका ने इस मामले में ट्वीट करते हुए माफी मांगी है।
Hi guys I didn’t kw the meaning about that word wt I used in my last vlog I didn’t mean to hurt anyone and I can never do that to hurt someone I apologise to each n every one I hope you understand love you all
— Yuvika Choudhary (@yuvikachoudhary) May 25, 2021
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हैलो दोस्तों, मैं नहीं जानती थी कि उस शब्द का क्या मतलब है, जो मैंने अपने वीडियो में इस्तेमाल किया। मैं किसी को आहत नहीं करना चाहती थीं और ना ही किसी को चोट पहुंचाना चाहती थी। मैं सभी से माफी मांगती हूं। उम्मीद है कि आप सभी लोग समझेंगे। सभी को प्यार।'
बता दें, युविका चौधरी ने फिल्म ‘ओम शांति ओम' में डॉली अरोड़ा का रोल निभाया था। इसके अलावा वो कई धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं, जिसमें ‘अस्तित्व एक प्रेम कहानी’, ‘कुमकुम भाग्य’, ‘अम्मा’ शामिल हैं। युविका ‘नच बलिए 9’ में भी नजर आई थीं और एक्ट्रेस ‘बिग बॉस 9’ का हिस्सा भी रही थीं।
पिछले दिनों 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अपने एक वीडियो के चलते विवादों में आ गई थीं और उसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी। हालांकि माफी के बाद भी मुनमुन दत्ता पर कई जगह मामले दर्ज हुए।