फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   YRF OTT: 'Company' and 'Chak De India' writer Jaideep Sahni will work only for Yash Raj OTT films and web series

YRF OTT: ‘कंपनी’ और ‘चक दे इंडिया’ वाले जयदीप साहनी की भी ओटीटी पर एंट्री, सिर्फ यशराज के लिए करेंगे काम

Sat, 22 Jan 2022 09:27 AM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 22 Jan 2022 09:27 AM IST
विज्ञापन
YRF OTT: 'Company' and 'Chak De India' writer Jaideep Sahni will work only for Yash Raj OTT films and web series
जयदीप साहनी - फोटो : सोशल मीडिया

राम गोपाल वर्मा के साथ रहते हुए ‘जंगल’ और ‘कंपनी’ जैसी फिल्में लिखकर लाइमलाइट में आए जयदीप साहनी ने इसके बाद ‘बंटी और बबली’, ‘खोसला का घोसला’ और ‘चक दे इंडिया’ लिखकर लगातार चार कामयाब फिल्में लिखने का रिकॉर्ड बनाया। जयदीप की नई पारी अब यशराज फिल्म्स की डिजिटल शाखा वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के साथ शुरू होने वाली है और चर्चा है कि अब वह सिर्फ इसी ओटीटी के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन

बड़े परदे पर माधुरी दीक्षित की कमबैक फिल्म ‘आजा नचले’ भी जयदीप साहनी ने ही लिखी। साल 2007 में ये फिल्म फ्लॉप होने के बाद से जयदीप साहनी लो प्रोफाइल में चल रहे हैं। इसके दो साल बाद रणबीर कपूर के लिए लिखी उनकी फिल्म ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ भी नहीं चली। और सुशांत सिंह राजपूत, परिणीति चोपड़ा व वाणी कपूर के साथ बनी फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ के बाद से बतौर फिल्म लेखक उनका कोई नया काम सामने नहीं आया है। हां, इस बीच वह गाने तमाम फिल्मों के जरूर लिखते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बतौर गीतकार जयदीप की आखिरी फिल्म हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘83’ रही। इसके तीन साल पहले फिल्म ‘अंधाधुन’ और ‘हिचकी’ में भी जयदीप के गाने सुनाई दिए थे। आदित्य चोपड़ा की बतौर निर्देशक पिछली फिल्म ‘बेफिकरे’ के गाने भी जयदीप के नाम हैं। जयदीप साहनी लंबे अरसे से सिनेमा और ओटीटी के बदले स्वरूप के साथ संगत बिठाने की जुगत करते रहे हैं। यशराज फिल्म्स से उनका नाता काफी पुराना है और कंपनी के प्रबंध निदेशक आदित्य चोपड़ा उनका सम्मान भी काफी करते हैं। जयदीप ओटीटी के लिए कुछ नया करना चाहते हैं और आदित्य चोपड़ा अपनी पहली ओटीटी सीरीज ‘द रेलवे मेन’ का एलान कर ही चुके हैं।

विज्ञापन

वाईआरएफ एंटरटेनमेंट और जयदीप साहनी के बीच बनी सहमति की जानकारी रखने वाले बताते हैं कि आदित्य ने जयदीप को ओटीटी का एक नया प्रोजेक्ट सौंपा है। शर्त यही है कि जयदीप वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के साथ ही काम करेंगे और इसके साथ काम करते तक किसी दूसरी कंपनी के लिए कोई काम नहीं करेंगे। जानकारी के मुताबिक अपना ये पहला ओटीटी प्रोजेक्ट जयदीप अगले साल की शुरुआत में शुरू करेंगे। इसकी कास्टिंग भी जल्द ही शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed