Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   YRF Drops Fan Made Video for War 2 Fans Excited on Social Media

War 2: मेकर्स ने किया फैंस से वादा, इस दिन सिनेमाघरों में तबाही मचाएगी ऋतिक-जूनियर एनटीआर की फिल्म

Sun, 16 Mar 2025 02:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 16 Mar 2025 02:07 PM IST
सार

War 2: यशराज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर फैंस से वादा किया है कि 'वॉर 2' सिनेमाघरों में तहलका मचाएगी। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जोड़ी दर्शकों के बीच जबर्दस्त उत्साह बढ़ा रही है।

विज्ञापन
YRF Drops Fan Made Video for War 2 Fans Excited on Social Media
जूनियर एनटीआर, ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr, hrithikroshan

विस्तार

यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से तहलका मचा दिया है। उन्होंने एक फैन-मेड वीडियो शेयर किया जो आदित्य चोपड़ा के स्पाई यूनिवर्स की झलक दिखाता है। इसमें बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर 'वॉर 2' की भी चर्चा है। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें ऋतिक रोशन का मशहूर किरदार कबीर और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर एक साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन

Priyankit: क्या अलग हो गईं प्रियंका-अंकित की राहें? दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को किया अनफॉलो

विज्ञापन
Trending Videos

फैन मेड वीडियो की हो रही चर्चा

हाल ही में यशराज ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया। इसमें स्पाई यूनिवर्स के किरदारों की एक ग्रुप चैट दिखाई गई है। कबीर के अलावा पठान, उनकी जोड़ीदार रुबाई, टाइगर और उनकी पार्टनर जोया जैसे किरदार को इस चैट में देखा जा सकता है। वीडियो में आलिया भट्ट और शरवरी भी नजर आती हैं जो जल्द ही 'अल्फा' नाम की फिल्म से इस यूनिवर्स में जुड़ेंगी  चैट में सभी किरदारों के बीच मजेदार बातें होती हैं, लेकिन अचानक सबको ग्रुप से हटा दिया जाता है। फिर जूनियर एनटीआर 'एक्स मास्टर' के नाम से चैट में एंट्री लेते हैं, जिससे कबीर समेत सभी हैरान रह जाते हैं। 
Rajinikanth Films: 'बुलंदी' से लेकर 'अंधा कानून' तक, बॉलीवुड की इन फिल्मों में नजर आए रजनीकांत

विज्ञापन

मेकर्स ने किया फैंस से खास वादा

इस इस फैन मेड वीडियो की तारीफ फिल्म के मेकर्स ने भी की है। मेकर्स ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "कहना पड़ेगा कि आपने वॉर 2 की मार्केटिंग शुरू होने से पहले ही कमाल कर दिया है! 14 अगस्त 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में तबाही मचेगी।

विज्ञापन

अयान ने किया फिल्म का निर्देशन

वॉर 2 की बात करें तो इस फिल्म में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इससे पहले आई वॉर का निर्देशन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed