फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Are Priyanka Chahar Choudhary Ankit Gupta Paths Now Separate Both Unfollowed Each Other on Instagram

Priyankit: क्या पीआर स्टंट है अंकित-प्रियंका का ब्रेकअप? सोशल मीडिया पर लोग इस वजह से लगा रहे कयास

Sun, 16 Mar 2025 12:08 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 16 Mar 2025 12:08 PM IST
सार

Priyankit: प्रियंका चहर चौधरी और अंकित गुप्ता का टूटने की खबरें हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिसकी वजह से कयासों का बाजार गर्म हो गया है। 

विज्ञापन
Are Priyanka Chahar Choudhary Ankit Gupta Paths Now Separate Both Unfollowed Each Other on Instagram
प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के रिश्ते में दरार की खबरें सामने आ रही हैं। कई साल से एक साथ नजर आने वाली इस जोड़ी ने टीवी पर अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीता था। उनकी रियल लाइफ जोड़ी को भी फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को रोमांटिक नाम नहीं दिया। हमेशा एक-दूसरे को 'बेस्ट फ्रेंड' ही कहा। इस बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों का अब ब्रेकअप हो चुका है।

विज्ञापन

Nora Fatehi: 'स्ट्रीट डांसर 3डी' से लेकर 'रोर' तक इन फिल्मों में नोरा ने की अदाकारी, लोगों को भाए सभी अवतार

विज्ञापन
Trending Videos

अंकित-प्रियंका ने एक दूसरे को किया अनफॉलो

कुछ समय पहले खबरें थीं कि प्रियंका और अंकित इस साल शादी करने वाले हैं। हालांकि, मौजूदा हालात अब बदले बदले से लग रहे हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, जिससे ब्रेकअप की अटकलों तेज हो गई हैं। गौर करने वाली बात ये है कि दोनों ने  एक-दूसरे के साथ वाली पुरानी तस्वीरें डिलीट नहीं की हैं।
Kannappa: रिलीज से पहले कन्नप्पा के जन्मस्थान पर पहुंचे विष्णु मांचू, शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

विज्ञापन

पीआर स्टंट या सच में हुआ ब्रेकअप?

सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट्स के बाद रेडिट पर चर्चा गर्म है। कुछ यूजर्स का मानना है कि यह सब उनकी नई ड्रामा सीरीज 'तेरे हो जाएं हम' के प्रमोशन का हिस्सा हो सकता है। यह शो जल्द रिलीज होने वाला है। इसमें प्रियंका-अंकित की जोड़ी मुख्य भूमिका में नजर आएगी। वहीं, कुछ फैंस को लगता है कि दोनों के रिश्ता टूट गया है।

विज्ञापन

प्रियंका-अंकित की लोकप्रियता

प्रियंका और अंकित को पहचान टीवी शो 'उड़ारियां' से मिली थी। इसमें तेजो और फतेह के किरदार में उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया। फैंस उन्हें 'प्रियांकित' कहकर बुलाते हैं। साल 2022 में सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में भी दोनों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस शो में प्रियंका सेकेंड रनर-अप रहीं। उनकी केमिस्ट्री ने इस शो के दर्शकों का खूब ध्यान खींचा।

इस फिल्म में जल्द दिखेंगी प्रियंका

'बालिका वधू', 'सड्डा हक', 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'लाल इश्क' और 'जुनूनियत' जैसे शोज में अंकित गुप्ता नजर आ चुके हैं। इन दिनों वह 'माटी से बंधी डोर' में रणविजय राणा का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, प्रियंका जल्द ही तेलुगु फिल्म 'हीरो हीरोइन' से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं, जिसमें दिव्या खोसला कुमार मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed