{"_id":"67b82db185aeb28af103cffe","slug":"youtuber-ashish-chanchlani-sc-sought-response-from-maharashtra-assam-government-on-the-petition-2025-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ashish Chanchlani: यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने की ऐसी मांग, याचिका पर SC ने महाराष्ट्र-असम सरकार से मांगा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ashish Chanchlani: यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने की ऐसी मांग, याचिका पर SC ने महाराष्ट्र-असम सरकार से मांगा जवाब
Fri, 21 Feb 2025 01:09 PM IST
तनु चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:09 PM IST
सार
आशीष चंचलानी पर गुवाहाटी में दर्ज हुई एफआईआर के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने असम और महाराष्ट्र सरकार से नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। इस एफआईआर को लेकर आशीष ने कुछ मांग की थी।
विज्ञापन
आशीष चंचलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूट्यूबर आशीष चंचलानी की याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र और असम सरकार से जवाब मांगा है। आशीष के खिलाफ इंडियाज गॉट लैंटेट शो पर अश्लीलता को बढ़ावा देने के मामले में गुवाहाटी में एफआईआर को रद्द करने या उसे मुंबई स्थानांतरित करने की मांगी की गई।
विज्ञापन
एफआईआर के खिलाफ हैं यूट्यूबर
जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने इस मामले पर नोटिस जारी किया है। उन्होंने इस याचिका को इनफ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया की लंबित याचिका के साथ टैग किया है। इस मामले में चंचलानी को वकील से जमानत मिल चुकी है। इस पर आशीष के वकील ने कहा कि एक विशेष शो को लेकर कई एफआईआर दर्ज करने के वे खिलाफ हैं।

गुवाहाटी में दर्ज हुआ मामला
गुवाहाटी में दर्ज की गई एफआईआर पर गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। उन्हें 10 दिनों के भीतर जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा है। बता दें गुवाहाटी पुलिस ने 10 फरवरी को एक व्यक्ति की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

क्या है पूरा मामला
आशीष चंचलानी के अलावा असम में इसी मामले में नामित अन्य लोगों में कॉमेडियन समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया, जसप्रीत सिंह और अपूर्वा मखीजा भी शामिल हैं। इन सब पर इसलिए शिकायत दर्ज हुई क्योंकि ये समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में शामिल हुए थे, जहां पर माता-पिता को लेकर अश्लील जोक्स कहे गए। इसके बाद असम के अलावा कई राज्यों में इन सभी लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई।