फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   you tube star lilly singh got a car accident but she is ok

जानलेवा हादसे में बाल-बाल बचीं यूट्यूब की सुपरहिट स्टार, ट्विटर पर डाली भावुक पोस्ट

Tue, 09 Oct 2018 06:33 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 09 Oct 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
you tube star lilly singh got a car accident but she is ok
lilly singh

मौजूदा समय में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली यूट्यूब स्टार लिली सिंह अभी हाल ही में जानलेवा सड़क हादसे में मौत के मुंह में जाने से बाल- बाल बची हैं। इसकी जानकारी लिली ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए दी है। लिली ने अपने ट्विटर पर लिखा ' मैं जिंदा रहने पर बहुत खुश हूं'।' सुपरवुमेन के नाम से जानी जाने वाली लिली ने लिखा है कि 'हमेशा अपनी सीट बेल्ट पहनें, ये एक मात्र ऐसी चीज थी जिसने मुझे विंडशील्ड से हुई टक्कर से बचाया है'। 

विज्ञापन


लिली ने आगे लिखते हुए कहा कि 'एक गलती पूरी जिंदगी को बदल देती है। मैं मौत के बहुत करीब थी'। लिली शुरू से कुछ अलग करना चाहती थीं। लिली ने अखबारों को दिए अपने इंटरव्यू में बताया है कि वह कई बार मास्टर्स के एप्लीकेशन लिखती और फिर उसे छोड़ देती। एक बार वह अपने परिवार के साथ मैक्सिको गई थीं। जहां लिली ने सोचा कि वह क्या करना चाहती हैं। क्या उन्हें खुश करता है, जिसके बाद लिली ने वीडियो बना कर यूट्यूब पर अपलोड करना शुरू किया।  
विज्ञापन


लिली की जिंदगी की कहानी एक मोटिवेशनल किताब से कम नहीं है। साल 2014 में लिली के चैनल 'सुपरवुमन' को न्यू मीडिया रॉकस्टार्स टॉप 100 चैनल्स की लिस्ट में 39 वें नंबर पर रखा गया था। लिली यूट्यूब पर सबसे जानीमानी और सबसे ज्यादा पैसे कमाने वालों में से एक हैं। लिली के यूट्यूब चैनल का नाम सुपरवुमन है। इसके शो पर बातचीत करने के लिए प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, मिशेल ओबामा, एड शीरन, सेलेना गोमेज जैसे बड़े बड़े कलाकार पहुंच चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed