फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yodha Actor Sidharth Malhotra called Rude for not Reacting to RRR Natu Natu The Elephant Whisperers Oscar win

Sidharth Malhotra: पैपराजी ने नाटू नाटू की ऑस्कर जीत पर सिड से पूछा सवाल, एक्टर ने झुंझलाकर दिया यह जवाब

Tue, 14 Mar 2023 10:13 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 14 Mar 2023 10:13 AM IST
सार

हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया। वह काफी जल्दबाजी में लग रहे थे।

विज्ञापन
Yodha Actor Sidharth Malhotra called Rude for not Reacting to RRR Natu Natu The Elephant Whisperers Oscar win
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के चर्चित स्टार्स में शुमार हैं। बीतें दिनों वह अपनी शादी को लेकर काफी मीडिया की सुर्खियों में रहे। अब वह वर्क फ्रंट पर पूरी तरह एक्टिव हो गए हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोमवार को अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘योद्धा’ की शूटिंग पूरी कर ली है। एक्टर को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने उनसे फिल्म 'आरआरआर' के नाटू नाटू गाने और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को मिले ऑस्कर को लेकर सवाल किया, जिसे सिद्धार्थ टालते नजर आए। इसके बाद यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

Box Office Report: पहले सोमवार की परीक्षा में औसत रही तू झूठी मैं मक्कार, पठान का ऐसा रहा हाल
विज्ञापन


काफी जल्दबाजी में आए नजर
हाल ही में सिद्धार्थ को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया। वह काफी जल्दबाजी में लग रहे थे। इसी दौरान सिद्धार्थ ने गेट के अंदर एंट्री करने से पहले पैपराजी के कुछ सवालों का जवाब भी दिया। मगर, इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सिड काफी नाराजगी भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, वह पैपराजी के सवाल का भी काफी सख्त अंदाज में जवाब देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rang De Basanti Bhojpuri: कश्मीर पहुंची फिल्म ‘रंग दे बसंती’ की टीम, इस हीरोइन की हो रही भोजपुरी में लॉन्चिंग

यूजर्स करने लगे ट्रोल
वीडियो में देखा जा सकता है कि सिड एयरपोर्ट के गेट के अंदर भागते हुए नजर आ रहे हैं। इसी दौरान पैपराजी ने उनसे 'नाटू नाटू' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की ऑस्कर जीत पर प्रतिक्रिया जानना चाही। इस पर सिद्धार्थ ने जवाब दिया, 'प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी चल रही है!' इसके बाद वह बहुत तेजी से अदंर चले गए। सिद्धार्थ का अंदाज देखकर ऐसा लगा जैसे कि वह काफी गुस्से हैं। इसके बाद एक्टर को यूजर ट्रोल कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



बचाव में आए फैंस
सिद्धार्थ के इस वीडियो पर यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ यूजर्स सिद्धार्थ को ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ उनके बचाव में उतर आए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वह हड़बड़ी में थे फिर भी उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में और मजाक में यह बात कही है।' एक यूजर ने लिखा, 'हर चीज से दिक्कत है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वह हमेशा मीडिया के साथ गर्मजोशी से पेश आते हैं लेकिन मीडिया को भी कुछ शालीनता रखनी चाहिए। कोई जल्दी में है तो उसे थोड़ा स्पेस देना चाहिए।' आपको बता दें कि सिद्धार्थ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ‘नाटू नाटू’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ की दोनों टीमों को पहले ही बधाई दे दी थी। उन्होंने लिखा था, 'हकीकत में हिस्टोरिक डे टू वेक अप टू। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए द एलिफेंट व्हिस्पर्स और बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए नाटू नाटू को एकेडमी अवॉर्ड जीतने के लिए दोनों टीमों को बधाई।'
Bhojpuri Song: अनजानी शादी में भोजपुरी सॉन्ग 'पतली कमरिया' पर झूमे स्कूली बच्चे, डांस करते वीडियो हुआ वायरल
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed