Yellowstone Film Festival: शबाना आजमी को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार, एक्ट्रेस बोलीं- स्वतंत्र सिनेमा को..
येलोस्टोन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्म फेयरी फोल्क्स और शीर कोरमा की स्क्रीनिंग के हुई। इस दौरान शबाना आजमी ने फिल्म शीर कोरमा के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार जीता।
विस्तार
गुड़गांव स्थित डीएलएफ साइबरपार्क में शुक्रवार 30 सितंबर को येलोस्टोन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की भव्य शुरूआत हुई। ये फेस्टिवल 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस महोत्सव में दुनिया भर के 16 देशों से आयी 50 से ज्यादा ऐसी फिल्मों की स्क्रीनिंग की ऐसी जायेगी, जिसका निर्माण स्वतंत्र रूप से किया गया है। वहीं इस पूरे महोत्सव में 10 फिल्मों की फिजिकल और 46 की वर्चुअल स्क्रीनिंग की जाएगी। बता दें कि इस महोत्सव में ब्राजील, कनाडा, भारत, साइप्रस, इटली, नीदरलैंड, चिली, स्पेन, पाकिस्तान, बेल्जियम, तुर्की, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और स्वीडन जैसे देश हिस्सा ले रहे हैं।
महोत्सव की शुरूआत फिल्म फेयरी फोल्क्स और शीर कोरमा की स्क्रीनिंग के साथ हुई। फेयरी फोल्क्स में रसिका दुग्गल और मुकुल चड्ढा मुख्य भूमिका में हैं। वहीं शीर कोरमा शबाना आजमी की फिल्म है। इस दौरान शबाना आजमी ने फिल्म शीर कोरमा के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार जीता।
Adipurush Teaser Released: 'आदिपुरुष' ने अयोध्या में लिया अवतार, अधर्म का विध्वंस करने आ गए हैं प्रभास
इस दौरान अपनी खुशी जाहिर करते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'मैं इस पुरस्कार और दर्शकों से इतना प्यार प्राप्त करके बेहद उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रही हूं। येलोस्टोन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल स्वतंत्र सिनेमा को प्रदर्शित करने के लिए अच्छा काम कर रहा है, जो एक बहुत ही आवश्यक संवाद और बदलाव की उम्मीद जगाता है'।
Alia Bhatt: सिंगापुर में अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुईं आलिया, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए सामने आईं तस्वीरें
बता दें कि महोत्सव के दौरान जिन फिल्मों की फिजिकल स्क्रीनिंग होगी उनमें शीर कोरमा, फेयरी फोल्क्स, सैंड स्ट्रोम (पाकिस्तान), 1947, कमिंग आउट विद द हेल्प ऑफ टाइम मशीन, लुक लाइक यू, मास्टर जी, मफिन क्लब और नेवर स्टॉप रनिंग शामिल हैं।