फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   yeh kaali kaali aankhen fame Anchal Singh is not getting work said sitting at home is depressing

Anchal Singh: ‘ये काली काली आंखें’ की ‘पूर्वा’ को नहीं मिल रहा काम, बोलीं- इंडस्ट्री को 12 साल दिए फिर भी...

Fri, 23 Dec 2022 11:12 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 23 Dec 2022 11:12 AM IST
सार

आंचल सिंह को काफी समय से फैंस पूछ रहे थे कि वह किसी नए प्रोजेक्ट में नजर नहीं आ रही हैं और न ही किसी काम के लिए उन्हें नॉमिनेट किया जा रहा है। ऐसे में अभिनेत्री ने इसका जवाब देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन
yeh kaali kaali aankhen fame Anchal Singh is not getting work said sitting at home is depressing
आंचल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘ये काली काली आंखें’ में ‘पूर्वा बन दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री आंचल सिंह अपनी एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। आंचल ने किसी नए प्रोजेक्ट में नजर न आने और इंडस्ट्री को लेकर कुछ ऐसी बातें की हैं, जिसको लेकर वह चर्चा में आ गई हैं। अभिनेत्री ने फैंस के सवाल पूछे जाने पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि क्यों वह किसी नए प्रोजेक्ट में नहीं दिखाई दीं और उन्हें अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट नहीं किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

आंचल सिंह को काफी समय से फैंस पूछ रहे थे कि वह किसी नए प्रोजेक्ट में नजर नहीं आ रही हैं और न ही किसी काम के लिए उन्हें नॉमिनेट किया जा रहा है। ऐसे में अभिनेत्री ने इसका जवाब देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। अभिनेत्री ने लिखा कि 'रोज लोग मुझसे पूछते हैं कि अब मैं क्या करने वाली हूं और क्यों अपने काम के लिए अवॉर्ड शो में नॉमिनेट नहीं होती। जो जानना चाहते हैं उनके लिए ये है सच। इसके बाद आंचल ने कुछ प्वाइंट्स में अपनी बात रखी।

Leonardo Dicaprio: 25 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं लियोनार्डो डिकैप्रियो? डिनर डेट की तस्वीर वायरल

View this post on Instagram

A post shared by Anchal Singh (@anchalsinghofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन

आंचल ने कहा, 'दो को छोड़कर छह महीने से मुझे किसी फिल्म या सीरीज के ऑडिशन के लिए नहीं बुलाया गया है। जब मैं कॉल करके पूछती हूं तो कहा जाता है कि फिलहाल कोई काम नहीं चल रहा और रही बात नॉमिनेशन की तो वो मेरे हाथ में नहीं हैं।' फिर उन्होंने कहा, 'मैंने इंडस्ट्री को 12 साल दिए हैं और अपनी मेहनत से 400 विज्ञापन, पंजाबी, तमिल और श्रीलंकन फिल्मों में काम किया है। मैंने कुछ और फिल्में भी साइन कीं, लेकिन कुछ वजह से उन्हें छोड़ना पड़ा। मैंने अनदेखी वेब सीरीज में काम किया, लेकिन पहचान मुझे ये काली काली आंखें ने दिलाई, जिसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी।'

Honey Singh: हनी सिंह ने पहली बार अपनी मानसिक सेहत पर की बात, बोले- मेरे दिमाग में दिक्कत है और...
 

विज्ञापन

इसके आगे अभिनेत्री ने कहा, 'आखिरी बात सच कड़वा होता है। इतना सब करने के बाद भी मैं घर पर बैठी हूं और मेरे पास काम नहीं है। यह काफी डिप्रेसिंग है, लेकिन जो है सो है। साल खत्म होने जा रहा है और अब मैं अपने परिवार के साथ एंजॉय करने आई हूं। मै जिस बात पर विश्वास करती थी उसपर आगे भी करूंगी। मुझे एक्टिंग से प्यार है और मैं इसके प्रोसेस को समझती हूं। मैं तब्बू मैम और विद्या बालन मैम के जैसी बेहतरीन कैलिबर वाली एक्ट्रेस बनना चाहती हूं। मुझे लगता है कि अब लोगों को अपने सवाल का जवाब मिल गया होगा। आप सभी को बहुत प्यार।' बता दें कि 'ये काली काली आंखें' में पूर्वा का किरदार निभाने के बाद से ही आंचल की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर आई थी।

Box Office Report: रिलीज से पहले ही 'सर्कस' ने 'अवतार 2' के आगे टेके घुटने, ऐसा रहा बाकी फिल्मों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed