फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Year Ender 2025: Emergency to Jaat The Bengal Files Abir Gulaal controversy On Bollywood Movies This Year

Year Ender 2025: 'द बंगाल फाइल्स' से 'अबीर गुलाल' तक, इस साल इन बॉलीवुड फिल्मों पर रहा विवाद

Thu, 25 Dec 2025 06:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 25 Dec 2025 06:49 PM IST
सार

Year Ender 2025: साल 2025 विदा लेने वाला है। छह दिन बाद नया साल शुरू होगा। इस साल कई बॉलीवुड फिल्मों ने दस्तक दीं। कुछ फिल्मों को लेकर विवाद भी हुआ। जानिए

विज्ञापन
Year Ender 2025: Emergency to Jaat The Bengal Files Abir Gulaal controversy On Bollywood Movies This Year
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमा के लिहाज से साल 2025 काफी खास रहा है। बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में रिलीज हुईं। रोमांटिक ड्रामा से लेकर ऐतिहासिक और एक्शन तक, अलग-अलग तरह की फिल्मों का जादू दर्शकों पर चला। मगर, कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं, जिन्हें लेकर विवाद हुए। कुछ पर तो रिलीज से पहले जमकर हंगामा हुआ। किसी के तथ्यों पर सवाल उठे, किसी पर समुदाय को लेकर विरोध हुए। जानिए इस रिपोर्ट में...

विज्ञापन

Year Ender 2025: Emergency to Jaat The Bengal Files Abir Gulaal controversy On Bollywood Movies This Year
फिल्म इमरजेंसी - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

इमरजेंसी 
इस साल 17 जनवरी को कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' रिलीज हुई। इसमें अभिनेत्री और भाजपा सांसद पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखीं। उनकी इस फिल्म पर काफी विवाद हुआ। इस फिल्म के निर्देशन की कमान खुद कंगना ने संभाली। यह फिल्म 1975 में लगे आपातकाल पर आधारित थी। फिल्म पर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर दिखाने के आरोप लगे। सिख संगठनों ने समुदाय की गलत छवि दिखाने का दावा किया। जनवरी में आने से पहले 'इमरजेंसी' की रिलीज कई बार टली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Year Ender 2025: Emergency to Jaat The Bengal Files Abir Gulaal controversy On Bollywood Movies This Year
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

छावा
विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यह 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई। इस फिल्म की खूब तारीफ हुई। मगर जब इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था तो कुछ सीन के विरोध में कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए। खासकर संभाजी महाराज के डांस सीन दर्शकों को पसंद नहीं आए, जिनमें निर्माताओं को बदलाव करने पड़े।

 

विज्ञापन

Year Ender 2025: Emergency to Jaat The Bengal Files Abir Gulaal controversy On Bollywood Movies This Year
फिल्म 'जाट' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जाट 
अभिनेता सनी देओल और रणदीप हुड्डा की 'जाट' इस साल अप्रैल में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के एक चर्च सीन को लेकर ईसाई समुदाय ने नाराजगी जाहिर की थी। फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा। शिकायत दर्ज हुई और विरोध के बाद मेकर्स ने विवादित सीन हटा दिया।

Year Ender 2025: Emergency to Jaat The Bengal Files Abir Gulaal controversy On Bollywood Movies This Year
फिल्म फुले - फोटो : इंस्टाग्राम@patralekhaa

फुले
इस फिल्म में प्रतीक गांधी और पत्रलेखा लीड रोल में नजर आए। फिल्म 25 अप्रैल को थिएटर्स में लगी थी। ज्योतिराव और सावित्रीबाई फुले की बायोपिक में ब्राह्मण समुदाय को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगा। कई जगह ब्राह्मण संगठनों ने विरोध किया। इस फिल्म की रिलीज टली और सेंसर बोर्ड ने कई कट्स लगाए। इसके बाद रिलीज को हरी झंडी मिली।

Year Ender 2025: Emergency to Jaat The Bengal Files Abir Gulaal controversy On Bollywood Movies This Year
उदयपुर फाइल्स - फोटो : यूट्यूब

उदयपुर फाइल्स 
फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' इस साल अगस्त में रिलीज हुई। यह फिल्म कथित तौर पर साल 2022 की कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित थी। इसे लेकर काफी विवाद हुए। इस फिल्म पर फरत फैलाने और एक समुदाय विशेष को गलत दिखाने जैसे आरोप लगे। इसकी रिलीज पर दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगाई, लेकिन कानूनी लड़ाई के बाद रिलीज हुई। सेंसर बोर्ड ने इसके कई सीन्स हटाए थे।

Year Ender 2025: Emergency to Jaat The Bengal Files Abir Gulaal controversy On Bollywood Movies This Year
'द बंगाल फाइल्स - फोटो : X

द बंगाल फाइल्स 
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर खूब विवाद हुए। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के दौरान तो जमकर हंगामा हुआ था। यह फिल्म 05 सितंबर 2025 को रिलीज हुई। यह 1946 की हिंसा पर आधारित है। इसे लेकर मेकर्स पर पॉलिटिकल एजेंडा फैलाने के आरोप लगे। पश्चिम बंगाल में इसकी रिलीज पर रोक लगी और कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए।

अबीर गुलाल 
फवाद खान और वाणी कपूर अभिनीत इस फिल्म को लेकर भी खूब विरोध हुआ। यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो सकी। दरअसल, इसके खिलाफ प्रदर्शन इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता की मौजूदगी के कारण हुए। फिर पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ विरोध बढ़ा। यह फिल्म विदेशों में रिलीज हुई।

Year Ender 2025: Emergency to Jaat The Bengal Files Abir Gulaal controversy On Bollywood Movies This Year
फिल्म 'द ताज स्टोरी - फोटो : इंस्टाग्राम@tusharamrishgoel

द ताज स्टोरी 
परेश रावल अभिनीत इस फिल्म ने इस साल अक्तूबर में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसकी रिलीज से पहले इसे लेकर खूब विरोध प्रदर्शन हुए। इसके तथ्यों पर सवाल उठाए गए। फिल्म पर आरोप लगे कि इसमें गलत जानकारी फैलाकर समाज में तनाव पैदा कर सकती है। इसके खिलाफ कोर्ट में कई याचिकाएं दायर हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed