फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yashoda Teaser out Samantha breaks the norms as pregnant woman and action thriller in this film

Yashoda Teaser: रोंगटे खड़े कर देगा 'यशोदा' का टीजर, सामंथा के धांसू अवतार ने जीता लोगों का दिल

Fri, 09 Sep 2022 11:50 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 09 Sep 2022 11:50 AM IST
सार

सामंथा रुथ प्रभु की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'यशोदा' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में सामंथा जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी और उनका अंदाज भी काफी धमाकेदार है। 

विज्ञापन
Yashoda Teaser out Samantha breaks the norms as pregnant woman and action thriller in this film
यशोदा - फोटो : social media

विस्तार

सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्म 'यशोदा' की वजह से चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि 'यशोदा' सामंथा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी। बीते दिनों इस फिल्म का पोस्टर काफी वायरल हुआ था, जिसमें सामंथा अपने धांसू अवतार में भीड़ में अलग ही चमकती नजर आई थीं। वहीं, अब इस फिल्म का धमाकेदार टीजर भी सामने आ गया है। इस टीजर ने साबित कर दिया कि 'यशोदा' एक बहतरीन थ्रिलर फिल्म होगी और सामंथा इस फिल्म में गर्भवती महिलाओं से जुड़े तमाम मानदंडों को तोड़ती नजर आएंगी।

विज्ञापन

1 मिनट 14 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत अस्पताल के एक सीन से होती है, जिसमें सामंथा को पता चलता है कि वह मां बनने वाली हैं। इस दौरान डॉक्टर सामंथा को बता रही होती है कि उसे क्या करना है और क्या नहीं करना है। लेकिन इसके बाद ही सामंथा गर्भवती महिला के हर मानदंड को तोड़ती नजर आती हैं। टीजर में कई ऐसे सीन्स हैं, जिसमें सामंथा का अलग ही अंदाज देखने को मिला है। बेशक वह एक्शन करती नजर नहीं आईं, लेकिन सस्पेंस से भरे तमाम सीन्स किसी एक्शन से कम नहीं हैं। सस्पेंस से भरा 'यशोदा' का यह टीजर फैंस के रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, फैंस को 'यशोदा' का टीजर बेहद पसंद आया है। एक यूजर ने लिखा, 'पागल, एक और पुरस्कार जीतने की तैयारी। बेस्ट ऑफ लक सामंथा।' दूसरे फैन ने लिखा, 'थलाइवी, बहुत शानदार लग रही हो सामंथा। फिल्म का इंतजार नहीं कर सकता।' वहीं, एक और फैन ने लिखा, 'सामंथा के दो अवतार । एक फाइटर और दूसरा ब्यूटी।'
 
 
 
 
विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'यशोदा' एक महिला कैदी के सर्वाइवल की कहानी है। यह फिल्म मूल रूप से तेलुगू में शूट की गई है, लेकिन इसे डब होने के बाद तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा। हरि और हरीश के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में सामंथा रूथ प्रभु के अलावा वरलक्ष्मी सरथकुमार, राव रमेश, उन्नी मुकुंदन, मुरली शर्मा, संपत राज, शत्रु, मधुरिमा, दिव्या श्रीपदा, प्रियंका शर्मा और कल्पिका गणेश मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed