फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   yash chopras death probe begins

यश की मौत पर शुरू हुई पड़ताल

Tue, 23 Oct 2012 04:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 23 Oct 2012 04:25 PM IST
विज्ञापन
yash chopras death probe begins
यश चोपड़ा की मौत की जांच की जाएगी। हालांकि अभी तक यही माना जा रहा है कि उनकी मौत डेंगू से हुई है। अब मुंबई नगरनिगम (बीएमसी) इसकी जांच करेगा। सूत्रों ने बताया कि बीएमसी के आला अधिकारी चोपड़ा की मौत की समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय को दी जाएगी। चोपड़ा 13 अक्टूबर से अस्पताल में भर्ती थे। चेन्नई में डेंगू की समीक्षा के लिए बैठक में स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि डेंगू से होने वाली हर मौत की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

 
इसी बीच यश चोपड़ा की मौत को लेकर भी विवाद हो गया है। बीएमसी ने लीलावती अस्पताल को नोटिस भेजकर यश चोपड़ा की मौत के बारे में जानकारी मांगी है। वहीं बीएमसी ने यश चोपड़ा के सैट और घर पर पानी के फव्वारों में डेंगू मच्छर होने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दरअसल डेंगू जैसे मामलों में किसी व्यक्ति की मौत होने पर अस्पताल को 24 घंटों के भीतर स्थानीय सिविक अथॉरिटी को जानकारी देनी होती है ताकि इस तरह के मामलों पर काबू पाया जा सके। अब बीएमसी ने लीलवाती अस्पताल को नोटिस भेजकर यश चोपड़ा की मौत का कारण और इसकी जानकारी अथॉरिटी को न देने के बारे पूछा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed