{"_id":"577513414f1c1b615679b15d","slug":"yami-s-huge-fight-with-shweta","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यामी को पड़ा था सरेआम थप्पड़, जानिए क्यों? ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यामी को पड़ा था सरेआम थप्पड़, जानिए क्यों?
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 30 Jun 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
यामी गौतम
- फोटो : woobollywood.com
कुछ दिनों पहले ही एयरपोर्ट पर बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट गुस्से से आग बबूला हो गए जब फोटोग्राफर्स ने गर्लफ्रेंड यामी गौतम के साथ उनकी तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद ही पुलकित ने दुबारा गुस्से में आकर होटल में तोड़फोड़ मचाई और अब ये बात सामने आ रही है कि 'सनम रे' की शूटिंग के दौरान पुलकित की पत्नी श्वेता ने यामी को थप्पड़ मार दिया था। यानी पुलकित और यामी इस समय खबरों में चाहे हुए हैं। एक अंग्रजी वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक श्वेता ने यामी को थ्पड़ जड़ दिया था।
खबर है कि 'सनम रे' की शूटिंग के दौरान श्वेता भी अपने पति पुलकित के साथ शूटिंग के लिए शिमला रवाना हुई थी लेकिन सेट पर उन्हें पुलकित और यामी की नजदीकियां खटकने लगीं।
विज्ञापन
खबर है कि 'सनम रे' की शूटिंग के दौरान श्वेता भी अपने पति पुलकित के साथ शूटिंग के लिए शिमला रवाना हुई थी लेकिन सेट पर उन्हें पुलकित और यामी की नजदीकियां खटकने लगीं।
विज्ञापन
Trending Videos
यामी, पुलकित और उनकी पत्नी श्वेता
- फोटो : movies.yahoo.com
पुलकित, यामी और श्वेता शिमला में साथ जिम भी जाते थे और वहां भी यामी पुलकित के करीब रहती थीं। फिर क्या था श्वेता को जोरदार गुस्सा आया और वो यामी से भिड़ गईं और उन्हें थप्पड़ मार दिया जिसके बाद किसी तरह मामला सुलझाया गया। खबरों के मुताबिक यामी ने श्वेता से झगड़ते वक्त ये भी कहा कि क्या तुम्हें लगता है कि मैं तुम्हारे पति को तुमसे अलग कर दूंगी? हालांकि बाद में यामी ने श्वेता से माफी भी मांगी। लेकिन श्वेता को जिस बात का डर था वो ही हुआ। पुलकित और श्वेता की अलग हो गए। सनम रे के बाद ही दोनों में दूरियां बढ़ गईं और तलाक हो गया।
आपको बता दें कि श्वेता सलमान खान की 'राखी सिस्टर' हैं और खबर है कि यह दोनों कपल यामी गौतम की वजह से अलग हुए हैं।
आपको बता दें कि श्वेता सलमान खान की 'राखी सिस्टर' हैं और खबर है कि यह दोनों कपल यामी गौतम की वजह से अलग हुए हैं।