फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yami gautam revealed famous designer refused to give his outfit for her wedding

खुलासा: जब एक लहंगे के लिए बड़े डिजाइनर ने की थी यामी गौतम की बेइज्जती, अब एक्ट्रेस का छलका दर्द

Fri, 08 Apr 2022 07:07 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 08 Apr 2022 07:07 PM IST
सार

यामी गौतम इन दिनों फिल्म 'दसवीं' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में यामी ने फैशन इंडस्ट्री के बारे में एक खुलासा किया है। यामी ने बताया कि उन्हें एक फैशन डिजाइनर ने लहंगे के लिए मना कर दिया था।

विज्ञापन
Yami gautam revealed famous designer refused to give his outfit for her wedding
यामी गौतम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यामी गौतम बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्री हैं, जो इन दिनों अपनी फिल्म 'दसवीं' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। यामी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में आती रहती हैं। उन्होंने बीते साल ही निर्देशक आदित्य धर से शादी की है। यामी की शादी काफी सीक्रेट तरीके से हुई, जिसमें सिर्फ करीबी लोग शामिल हुए थे। शादी में यामी ने अपनी मां की साड़ी पहनी थी, जिस वजह से एक्ट्रेस की खूब तारीफ हुई। वहीं, अब यामी ने इसकी वजह भी बताई है। एक्ट्रेस ने बताया कि फैशन इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं, जो आपको अपने आउटफिट नहीं देते हैं। 

विज्ञापन


यामी गौतम का छलका दर्द
दरअसल, यामी गौतम ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा, 'मेरी शादी मेरी वैल्यूज को दर्शाती है। मैं काफी खुश किस्मत हूं कि मुझे एक ऐसा पार्टनर मिला है, जो मेरी तरह ही सोचता है। शादी का दिन काफी खास होता है ऐसे में किसी को नहीं बताना चाहिए कि आपको क्या करना है। मेरे पास भी मौका था कि मैं कुछ अच्छे डिजाइनर के बनाए हुए कपड़े पहन सकती थी लेकिन फैशन इंडस्ट्री में भी कुछ लोग ऐसे हैं जो आपको अपने आउटफिट नहीं देते हैं, क्योंकि वह आपको इसके लायक नहीं समझते हैं।'
विज्ञापन


डिजाइनर ने यामी से कही थी ये बात
इसके आगे यामी गौतम ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए बताया, 'फैशन जगत में यह एक पूरा सिस्टम है और ऐसा मेरे साथ भी हो चुका है। एक बार एक आदमी ने मुझे कहा था, 'यह लहंगा आपके लिए नहीं है।' तब मैंने कहा था, 'क्या... लेकिन क्यों?' इसके बाद मैंने उनके साथ काम भी नहीं किया। लेकिन यह मेरे लिए काफी बुरा था। हालांकि ये बात सारे डिजाइनर पर लागू नहीं होती, उनमें से बहुत से लोग काफी अच्छे हैं और उनका काम और व्यवहार बहुत अच्छा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यामी गौतम और आदित्य धर 4 जून 2021 को हिमाचल में शादी के बंधन में बंधे थे। अभिनेत्री ने अपनी शादी की जानकारी तस्वीरें शेयर कर दी थी, जिसमें यामी और आदित्य दूल्हा-दुल्हन के लिबास में नजर आए थे। दोनों की तस्वीरों ने फैंस के साथ सेलेब्स को भी हैरानी में डाल दिया था। लेकिन हर किसी ने कपल को ढेर सारी बधाई दी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed