फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yami Gautam Reaction On Box Office Success Of her courtroom drama Movie Haq actress expressed her gratitude

'यह 'वर्ड ऑफ माउथ' की ताकत है', दूसरे दिन 'हक' के कलेक्शन में उछाल पर यामी का रिएक्शन, कहा- हमेशा आभारी रहूंगी

Sun, 09 Nov 2025 04:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 09 Nov 2025 04:38 PM IST
सार

Yami Gautam On Haq Box Office: फिल्म 'हक' बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन इसने सुस्त अंदाज में शुरुआत की। मगर, दूसरे दिन इसकी कमाई में इजाफा दर्ज हुआ। इस पर यामी गौतम ने खुशी जाहिर की है। 

विज्ञापन
Yami Gautam Reaction On Box Office Success Of her courtroom drama Movie Haq actress expressed her gratitude
हक फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'हक' एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। इसमें यामी गौतम और इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो इसके बजट के अनुसार काफी कम है। मगर, दर्शकों से इस फिल्म को काफी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की दमदार कहानी और सितारों के शानदार अभिनय का असर यूं हुआ कि दूसरे दिन इसकी कमाई में काफी बढ़त दर्ज हुई है।

विज्ञापन


दूसरे दिन कमाई में हुआ इजाफा
फिल्म 'हक' ने दूसरे दिन शनिवार को 3.35 करोड़ रुपये कमाए। शुरुआती आंकड़ों में फिल्म आज तीसरे दिन रविवार को भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 6.8 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म के कारोबार में दूसरे दिन हुए इजाफे पर यामी गौतम ने रिएक्शन दिया है और कहा कि यह वर्ड ऑफ माउथ का असर है।
विज्ञापन


Haq Movie Review: यामी और इमरान के टकराव ने कोर्टरूम ड्रामा को दी नई ऊंचाई, असरदार कहानी; निर्देशन थोड़ा फीका
विज्ञापन
विज्ञापन


यामी बोलीं- 'यह पल हमेशा संजोकर रखूंगी'
यामी ने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'वर्ड ऑफ माउथ' की ताकत। कोई बेईमानी या कोई बनावटीपन नहीं। सीधे दिल से दर्शकों तक। ट्रेड और मीडिया के नजरिए से भी, मुझे इस बात की बहुत पॉजिटिविटी महसूस होती है कि वे 'हक' जैसी फिल्म को सफल देखना चाहते हैं। यह एक दुर्लभ घटना है और मैं इस पल को जीवन भर संजो कर रखूंगी'।

Yami Gautam Reaction On Box Office Success Of her courtroom drama Movie Haq actress expressed her gratitude
हक फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

कितना है फिल्म का बजट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को करीब 35 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया गया है। फिल्म को क्रिटिक्स से सकारात्मक रिएक्शन मिले हैं। कहानी की दर्शक भी तारीफ कर रहे हैं। कुछ दर्शक फिल्म देखने के दौरान काफी इमोशनल हुए, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फिल्म का निर्देशन सुपर्ण वर्मा ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed