फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yami Gautam On Her career Says I didn't get any good Role

यामी गौतम ने जताई चिंता, बोलीं- 'मुझे पहली फिल्म के बाद कोई अच्छा किरदार नहीं मिला'

Sun, 15 Dec 2019 01:20 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 15 Dec 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
Yami Gautam On Her career Says I didn't get any good Role
Yami Gautam - फोटो : social media

अभिनेत्री यामी गौतम का करियर उनकी पिछली दो फिल्में उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक और बाला के बाद टॉप पर है। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। साथ ही उनको सराहा भी गया। यामी का मानना है कि साल 2019 उनके लिए अब तक का सबसे बेहतर साल रहा। वह कहती हैं, 'इस साल मुझे दो बड़ी हिट फिल्मों में दो अलग भूमिकाओं को चित्रित करने का अवसर मिला। मैं इसके लिए खासकर अमर कौशिक का धन्यवाद देना चाहूंगी जिन्होंने मुझे बाला में परी का किरदार निभाने का मौका दिया। वह आसान नहीं था।'

विज्ञापन


यह अच्छी बात है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करे। लेकिन यामी के लिए इतना ही काफी नहीं है। उन्होंने कहा, 'उरी देश की भावनाओं में सबसे ऊपर थी और इस फिल्म ने लोगों को गर्वित किया। फिल्म बाला ने एक इंसानी कमी का जश्न मनाते हुए कटाक्ष मारा। मेरा मानना है कि सफलता केवल संख्याओं के बारे में नहीं होनी चाहिए, यह तो दर्शकों के सच्चे प्यार से झलकती है।'
विज्ञापन


वह कहती हैं कि सफलता आपके लिए बहुत रस्ते खोलती है और लोगों का आपकी तरफ देखने का नजरिया भी बदलती है। आगे उन्होंने कहा, 'बाला के बाद लोगों का मेरे प्रति नजरिया बदल गया। मैंने अपनी पहली फिल्म 'विकी डोनर' में बहुत अच्छा अभिनय किया और लोगों ने उसके लिए मेरी सराहना भी की। उसके बाद मुझे वो नहीं मिला जिसकी मैं आशा कर रही थी। मुझे नहीं पता कि क्या मुझे एक ही तरह के किरदार निभाने लायक समझा जाने लगा था? मैंने अच्छी फिल्में कीं, लेकिन मुझे अच्छा किरदार नहीं मिला।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यामी ने बताया, 'अगर मैं कोई फिल्म साइन कर रही हूं ,और मुझे पता है कि यह किरदार मेरे अच्छे अभिनय को परिभाषित नहीं कर सकता, और ये वो भी नहीं है जिसे मैं खोज रही हूं, तो मुझे धैर्य रखने और अपने विश्वास को जिन्दा रखने की जरूरत है। मैं सिर्फ यह आशा कर सकती थी कि फिल्म निर्माताओं को मुझ पर विश्वास था, और मैं देख सकती थी कि मेरे अंदर अलग किरदार करने की प्रतिभा है। मुझे खुशी है कि उन्होंने मुझमें वो खूबी देखी और मुझे इस साल ये मौके दिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed