फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yami Gautam celebrated her birthday with husband Aditya Dhar for the first time after marriage and she said Very special day

Yami Gautam: यामी गौतम ने पति आदित्य धर संग मनाया बर्थडे, दिन को बताया बेहद खास

Mon, 29 Nov 2021 12:04 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 29 Nov 2021 12:04 PM IST
सार

यामी गौतम ने रविवार को अपने पति आदित्य धर के साथ अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने इस खास मौके की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर दिखाई हैं। 

विज्ञापन
Yami Gautam celebrated her birthday with husband Aditya Dhar for the first time after marriage and she said  Very special day
यामी गौतम बर्थडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री यामी गौतम ने 28 नवंबर को अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक यामी गौतम को अलग-अलग अंदाज में बर्थडे विश करते नजर आए। यामी गौतम के लिए अपना ये बर्थडे काफी ज्यादा खास था, क्योंकि शादी के बाद उन्होंने पहली बार अपने पति आदित्य धर के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और अब यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें व वीडियोज भी शेयर की दी हैं, जिसमें यामी काफी खुशी से अपना बर्थडे केक काटती नजर आ रही हैं। यामी ने अपने इस पोस्ट के साथ लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है।

विज्ञापन

 
दरअसल, यामी गौतम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर और दो वीडियोज शेयर किए हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि यामी अपने परिवार के बीच अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में यामी केक काट रही हैं और उनके आसपास उनके परिवार के लोग उनके लिए तालियां बजा रहे हैं। वहीं, पहले वीडियो में यामी गौतम बाहर सड़क पर अपना बर्थडे केक काटती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस बिल्कुल सिंपल लुक में हैं, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में यामी अपनी टीम के बीच अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। यामी के इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)


 
इस पोस्ट के साथ यामी गौतम ने लंबा-चौड़ा कैप्शन दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनका ये बर्थडे काफी ज्यादा यादगार रहा है। यामी ने लिखा है, ‘28.11.2021 मेरे लिए बेहद खास दिन रहा मैं बहुत खुशकिस्मत महसूस कर रही हूं। इसे इतना स्पेशल बनाने के लिए मेरी खूबसूरत फैमिली और खासकर मेरे पति (अब मैं चिल्लाकर बोल सकती हूं आदित्य) का आभार। हमें खुद को खुशकिस्मत समझना चाहिए कि हमारा परिवार इतना निस्वार्थ है। मेरी मेहनती टीम का भी शुक्रिया जो कि मुझ पर बिना थके भरोसा करती है। शानदार क्रू का शुक्रिया।’ इसके आगे यामी ने दोस्तों, परिवार के लोगों सहित सभी लोगों को धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें विश किया था।
 
यामी गौतम ने निर्देशक आदित्य धर संग 4 जून को सीक्रेट तरीके से शादी रचाई थी। दोनों ने फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में साथ काम किया है और यही पर दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। इसके बाद यामी ने आदित्य से अपने परिवार के बीच हिमाचल प्रदेश में शादी रचा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed