फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yami Gautam and Pratik Gandhi upcoming Netflix movie Dhoom Dhaam Poster Released

Dhoom Dhaam: गुजराती लड़के से पक्का होगा 'यामी गौतम' का रिश्ता, 'धूम धाम' से निकाला गया विज्ञापन, समझिए मामला

Sun, 19 Jan 2025 12:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 19 Jan 2025 12:16 PM IST
सार

Dhoom Dhaam Movie: यामी गौतम और प्रतीक गांधी की आगामी फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
Yami Gautam and Pratik Gandhi upcoming Netflix movie Dhoom Dhaam Poster Released
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

यामी गौतम की शादी का विज्ञापन निकला है। अपने सुशील और घरेलू होने की काबिलियत बताते हुए उन्होंने शादी के लिए कई शर्तें रखी हैं। इससे पहले कि मन में कुछ खिचड़ी पकाएं, स्पष्ट कर दें कि यह सब अभिनेत्री की आगामी फिल्म के बारे में हैं, जिसकी झलक आज साझा की गई है। इसमें यामी के साथ प्रतीक गांधी नजर आएंगे। फिल्म का पोस्टर काफी मजेदार है।

विज्ञापन

Yami Gautam and Pratik Gandhi upcoming Netflix movie Dhoom Dhaam Poster Released
यामी गौतम-प्रतीक गांधी - फोटो : इंस्टाग्राम

वर-वधू की तलाश वाले विज्ञापन की तर्ज पर आया पोस्टर
यामी गौतम की आगामी फिल्म का नाम 'धूम धाम' है। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आएगी। आज नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पेज से फिल्म की झलक शेयर की गई है। पोस्टर अखबारों में पारंपरिक अंदाज में आने वाले शादी के विज्ञापन की तर्ज पर है। एक लड़की कोयल चड्ढा (यामी गौतम) को लड़के की तलाश है। वहीं, एक गुजराती लड़के डॉ वीर (प्रतीक गांधी) को दुल्हन की तलाश है। दोनों ने अपनी-अपनी मांगों का बाकायदा विज्ञापन में जिक्र किया है।
 

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Netflix India (@netflix_in) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

Yami Gautam and Pratik Gandhi upcoming Netflix movie Dhoom Dhaam Poster Released
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम

डॉगी को पसंद आना चाहिए लड़का
नेटफ्लिक्स ने यह पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन लिखा है, 'हमें रिश्ते के लिए डीएम न करें, क्योंकि हमारी शादी 'धूम धाम' से होने वाली है। पोस्टर में यामी गौतम की तस्वीर है, जिसमें वे पांरंपरिक लुक में सिर पर चुनरिया ओढ़े नजर आ रही हैं। इसमें लिखा है, 'वर की तलाश! कोयल चढ्ढा (मुंबई)। शादी की उम्र। संस्कारी, आध्यात्मिक और घरेलू युवती। एक सुशाली घर के वर की तलाश है। अगर मेरा डॉगी आपको पसंद करता है तो रिश्ता पक्का समझो'।

यह खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 18: किसी की हुई हाथापाई तो किसी पर लगे संगीन आरोप, जानें बिग बॉस 18 की टॉप कॉन्ट्रोवर्सी

विज्ञापन

Yami Gautam and Pratik Gandhi upcoming Netflix movie Dhoom Dhaam Poster Released
प्रतीक गांधी - फोटो : इंस्टाग्राम

गुजराती युवक की भूमिका में प्रतीक गांधी
दूसरा विज्ञापन प्रतीक गांधी की तस्वीर के साथ है। इसके साथ लिखा है, 'डॉ वीर, 29 वर्षीय गुजराती लड़का। अपनी बैचरल लाइफ से रिटायरमेंट चाहता है और इसके लिए मिसेज राइट की तलाश है। ड्राई स्टेट अहमदाबाद में रहता हूं। बेशर्त प्यार करने को तैयार हूं। मेरा मध्य नाम 'एडवेंचर' है। गरबा आपका दिल जीत लेगा। संपर्क करें'। फिल्म के इस पोस्टर पर शादी डॉट कॉम की भी प्रतिक्रिया आई है। कमेंट में लिखा है, 'यह तो हमारा विषय है'।


 

Yami Gautam and Pratik Gandhi upcoming Netflix movie Dhoom Dhaam Poster Released
यामी गौतम और आदित्य धर - फोटो : इंस्टाग्राम@yamigautam

आदित्य धर करेंगे प्रोड्यूस
इस फिल्म को यामी गौतम के पति आदित्य धर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। बेशक फिल्म का पोस्टर मजेदार अंदाज में साझा किया गया है। मगर, यूजर्स के कमेंट कुछ ठंडे ही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नेटफ्लिक्स की मार्केटिंग टीम को रिफ्रेश की जरूरत है। एक ही थीम पर कितने शो का एलान पहले ही हो चुका है'। वहीं कुछ यूजर्स उत्साह भी जता रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं हुआ है। 

यह खबर भी पढ़ें:
VT 15-Varun Tej: मेरलापाका गांधी के साथ वरुण तेज की अगली फिल्म की घोषणा, इंडो-कोरियन हॉरर-फिल्म में नजर आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed