फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yaariyan Re Release: Rakul Preet Singh Hemansh Kohli Movie returns to theaters Know date and details

Yaariyan Re-Release: सिनेमाघरों में फिर लौट रही प्यार और दोस्ती की कहानी, इस दिन री-रिलीज होगी 'यारियां'

Sat, 08 Mar 2025 04:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 08 Mar 2025 04:43 PM IST
सार

Yaariyan Re-Release: रकुल प्रीत औह हिमांश कोहली अभिनीत फिल्म 'यारियां' साल 2014 में रिलीज हुई। अपनी रिलीज के एक दशक बाद यह फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

विज्ञापन
Yaariyan Re Release: Rakul Preet Singh Hemansh Kohli Movie returns to theaters Know date and details
'यारियां' फिल्म होगी री-रिलीज - फोटो : साभार- @imdb

विस्तार

इन दिनों पुरानी फिल्मों को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने का सिलसिला सा चल पड़ा है। बीते वर्ष से ही यह ट्रेंड शुरू हुआ और अब तक धमाकेदार अंदाज में जारी है। मार्च तक ही कई पुरानी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और कुछ ने तो अपनी मूल रिलीज से ज्यादा कारोबार री-रिलीज के समय किया है। री-रिलीज फिल्मों की लिस्ट में 'यारियां' का नाम भी जुड़ने जा रहा है। 

विज्ञापन

इस तारीख को होगी रिलीज

फिल्म 'यारियां' साल 2014 में रिलीज हुई थी। इसमें रकुल प्रीत सिंह और हिमांश कोहली लीड रोल में नजर आए। अब इस महीने फिल्म फिर रिलीज होने जा रही है। टी-सीरीज के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें लिखा है, 'दोस्ती, प्यार और नॉस्टैल्जिया फिर से सिनेमाघरों में लौट रहे हैं। फिल्म 'यारियां' आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 21 मार्च 2025 को री-रिलीज होगी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)

विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजन्स ने जताई खुशी
साझा किए गए पोस्टर में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है और साथ में लिखा है, 'यारों की री-यूनियन'। इस फिल्म की री-रिलीज को लेकर नेटिजन्स का उत्साह देखने लायक है। यूजर्स टी-सीरीज का शुक्रिया अदा कर रहे हैं और लिख रहे हैं, 'टी-सीरीज शुक्रिया हमारी पसंदीदा फिल्म फिर दिखाने के लिए'। एक यूजर ने लिखा, 'हम स्कूल के दिनों में फिल्म के सारे गाने गाया करते थे। अब इसे फिर से देखने का इंतजार है'। 

विज्ञापन

रोमांटिक ड्रामा फिल्म है 'यारियां'
फिल्म 'यारियां' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसकी कहानी कॉलेज लाइफ के ईर्द-गिर्द घूमती है। इसमें रकुल प्रीत और हिमांश कोहली के अलावा गुलशन ग्रोवर, निकोल फारिया और एवलिन शर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के जरिए दिव्या खोसला ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखे। फिल्म को भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने टी-सीरीज के बैनर तले प्रोड्यूसर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed