{"_id":"5b4b1cd84f1c1b4a748b4dfb","slug":"woman-was-arrested-for-hugging-singer-majid-al-mohandis-at-a-concert-in-saudi-arabia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में महिला गिरफ़्तार, कसूर सिर्फ इतना कि गायक को लगाया था गले","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सऊदी अरब में महिला गिरफ़्तार, कसूर सिर्फ इतना कि गायक को लगाया था गले
बीबीसी हिंदी
Updated Sun, 15 Jul 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
एक कंसर्ट के दौरान पुरुष गायक को गले लगाने के लिए दौड़ी एक महिला को सऊदी अरब में गिरफ़्तार कर लिया गया है। सिंगर माजिद अल-मोहनदीस पश्चिमी शहर ताइफ़ में एक समारोह में गाना गा रहे थे तभी वो महिला मंच पर दौड़ती हुई चली गई। ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में वो मोहनदीस को पकड़े हुए नज़र आ रही हैं, जबकि सुरक्षाकर्मी उन्हें खींचने की कोशिश कर रहे हैं।
सऊदी अरब में महिलाओं को किसी गैर पुरुष के साथ सार्वजनिक जगहों पर मिलने की इजाज़त नहीं है। मोहनदीस ने, जिन्हें उनकी वेबसाइट 'अरबी गायन का प्रिंस' बताती है, इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इराक में जन्मे इस गायक ने जिसे सऊदी नागरिकता भी प्राप्त है, इस घटना के बाद भी अपना प्रदर्शन जारी रखा। प्रमुख सऊदी समाचार पत्र ओकज़ और ईएफ समाचार एजेंसी को पुलिस ने बताया कि एक सरकारी अभियोजक अब महिला के ख़िलाफ़ उत्पीड़न के आरोपों पर विचार करेगा।

Trending Videos
सऊदी में सख़्त क़ानून
सऊदी अरब में शराबबंदी, शालीन कपड़े पहनने और महिलाओं को लेकर सख़्त नैतिकता क़ानून है। इस देश में सार्वजनिक समारोहों में महिलाओं के शामिल होने के कड़े नियमों में पिछले साल क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक के बाद एक कई सुधार किए हैं।
पिछले साल शुरू किए गए विज़न 2030 के तहत तेल पर निर्भर इस अर्थव्यवस्था का सांस्कृतिक और मनोरंजन गतिविधियों पर घरेलू खर्च 2।9% से बढ़ाकर 6% करने का लक्ष्य रखा गया है। महिलाओं को कंसर्ट और फ़ुटबॉल मैच देखने की पहली बार इजाज़त दी गई।
साथ ही दिसंबर के महीने में पहली बार महिला गायिका, लेबनान की स्टार हिबा तावाजी का कंसर्ट का आयोजन किया गया। 24 जून 2018 से महिलाओं को ड्राइविंग करने की इजाज़त भी मिल गई। इन सब के बावजूद आज भी कई प्रतिबंध जारी हैं और महिलाओं को सख़्त ड्रेस कोड का पालन करना होता है। जिस महिला ने सिंगर मोहनदीस को गले लगाया वो नक़ाब पहने हुए थी।