फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Will try not to work with bipasha again says Vashu Bhagnani

तो बॉलीवुड में 'अछूत' हो जाएंगी बिपाशा बसु?

Tue, 24 Jun 2014 08:58 AM IST
Updated Tue, 24 Jun 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
Will try not to work with bipasha again says Vashu Bhagnani

क्या कोई फिल्म निर्माता बिपाशा बसु जैसी सेक्स सिंबल को अपनी फिल्म में लेने से इंकार कर सकता है? बीते शुक्रवार से पहले इस सवाल का जवाब ‘नहीं’ होता। परंतु फिल्म ‘हमशक्ल’ की रिलीज के बाद आप जान लीजिए कि निर्माता वाशु भगनानी भविष्य में कभी बिप्स को अपनी फिल्म में नहीं लेने वाले। वाशु ने मीडिया में साफ शब्दों में यह बात कही है कि आगे वह अपने किसी प्रोजेक्ट में बिपाशा को नहीं लेंगे। असल में फिल्म ‘हमशक्ल’ के प्रमोशन का बिपाशा ने जिस तरह बायकॉट किया, उससे वाशु बहुत नाराज हैं।

विज्ञापन

किसी कार्यक्रम में नहीं पहुंची

Will try not to work with bipasha again says Vashu Bhagnani

उल्लेखनीय है कि बिपाशा इस फिल्म के प्रचार के किसी कार्यक्रम में नहीं पहुंची और निर्देशक साजिद खान से वाद-विवाद करती रहीं। उनका आरोप था कि फिल्म में उन्हें बाकी दो हीरोइनों (तमन्ना भाटिया और ईशा गुप्ता) के मुकाबले बहुत कम जगह दी गई है। हालांकि फिल्म देखने से पता चलता है कि बिपाशा का आरोप बिल्कुल सही है। परंतु वाशु का कहना है कि बिपाशा को स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए दी गई और मैंने उनसे काम करने का आग्रह किया था। वाशु के अनुसार खुद मैंने बिपाशा से कहा था कि उनके साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। हमने बिपाशा से कोई धोखा नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म को भी हुआ नुकसान

Will try not to work with bipasha again says Vashu Bhagnani

वाशु ने कहा है, ‘बिपाशा का रवैया पूरी तरह से अनप्रोफेशनल है। उन्हें सब कुछ पहले से पता था, इसके बावजूद वह ऐन मौके पर फिल्म क प्रमोशन से हट गईं। ऐसे में फिल्म को नुकसान हुआ।’ एक निर्माता के द्वारा ये आरोप लगने के बाद संभव है कि दूसरे निर्माता भी बिपाशा को फिल्म में लेने से पहले सोचें। वैसे इन दिनों बिपाशा कैरियर की दौड़ में दूसरी हीरोइनों से काफी पीछे छूट चुकी हैं। अब देखना होगा कि वाशु भगनानी के फैसले के बाद वह दूसरे निर्माताओं को कैसे आकर्षित कर पाएंगी?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed