फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   will sunny leone leave india

तो क्या सनी लियोनी को दिया जाएगा देश निकाला?

Sun, 17 May 2015 11:02 AM IST
Updated Sun, 17 May 2015 11:02 AM IST
विज्ञापन
will sunny leone leave india

हिंदू जनजागृति समिति (एचजेएस) ने शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन को देश से बाहर करने और भविष्य में उनके भारत प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की।

विज्ञापन


समिति ने यह मांग अपनी वेबसाइट पर अश्लीलता फैलाने और महिलाओं की गरिमा का अपमान करने के मद्देनजर की है। एचजेएस के प्रवक्ता उदय धुरी ने कहा कि एचजेएस ने ठाणे के डोंबीवली स्थित रामनगर पुलिस थाने के प्रमुख सुनील शिवड़कर के पास एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


धुरी ने कहा, "एफआईआर हमारी स्थानीय प्रतिनिधि अंजली पालन और अन्य के द्वारा दर्ज कराई गई है। इसके अलावा पिछले एक सप्ताह में हमने इसी तरह की दर्जन भर से अधिक शिकायतें महाराष्ट्र और गोवा के विभिन्न जिलों में दर्ज कराई हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सनी लियोनी पर अपनी वेबसाइट के जरिए न्यूड और भड़काऊ तस्वीरों के माध्यम से अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इससे भारतीय युवा बिगड़ रहे हैं और भारतीय महिलाओं का अपमान हो रहा है।

अश्लीलता फैला रही है सनी की वेबसाइट

will sunny leone leave india

उन्होंने कहा कि वेबसाइट पर हालांकि चेतावनी है, लेकिन यह व्यर्थ है क्योंकि बच्चे भी वेबसाइट की सामग्री को देख सकते हैं​। धुरी ने कहा, 'पिछले सप्ताह जब हमने नवी मुंबई में एक शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस आयुक्त केएल प्रसाद ने कहा कि वह अपनी स्वयं की तस्वीरों का प्रचार कर रही हैं​।

उन्होंने हमें सुझाव दिया कि हम महिलाओं के लिए शौचालय जैसे अन्य मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करें​।"

सनी किस तरह से लोगों को प्रभावित कर रही हैं इस बात का जिक्र करते हुए धुरी ने हाल की खबरों का हवाला देते हुए कहा कि वह गूगल जैसे वैश्विक सर्च इंजन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को भी पार कर गई हैं​। धुरी ने कहा, 'यह आकंड़ा खतरनाक है​।"

एचजेएस ने उनकी वेबसाइट पर प्रतिबंध की मांग की और कहा कि सनी लियोन को भारत से निष्कासित कर देना चाहिए और उनके देश में प्रवेश पर रोक लगा देनी चाहिए​।​

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed